• Home
  • मुख्य समाचार
  • दिल्ली में बिहारी मजदूर की हत्या पर बवाल: सियासत गरमाई, मुआवजे का ऐलान
Image

दिल्ली में बिहारी मजदूर की हत्या पर बवाल: सियासत गरमाई, मुआवजे का ऐलान

पटना, 29 अप्रैल (अविनाश कुमार) राजधानी दिल्ली में बिहार के खगड़िया निवासी मजदूर पांडव कुमार की गोली मारकर हत्या के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। घटना को लेकर जहां एक ओर संवेदना जताई जा रही है, वहीं दूसरी ओर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे अत्यंत पीड़ादायक बताया है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी प्रेस बयान के अनुसार, उन्होंने मृतक के परिजनों को कुल 8 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है। इसमें श्रम संसाधन विभाग से 4 लाख रुपये और मुख्यमंत्री राहत कोष से 4 लाख रुपये शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से उन्हें इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की है। यह वारदात दिल्ली के द्वारका जिले के जाफरपुर कलां थाना क्षेत्र में हुई, जहां अज्ञात हमलावरों ने पांडव कुमार को गोली मार दी। इस घटना ने न सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि बिहार की राजनीति में भी हलचल मचा दी है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाते हुए भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि पांडव कुमार की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी गई क्योंकि वह ‘बिहारी’ था।

उन्होंने कहा कि जिस इलाके में यह घटना हुई, वहां से लेकर केंद्र तक भाजपा की सरकार है, फिर भी बिहारी सुरक्षित नहीं हैं। तेजस्वी के इस बयान पर लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने कड़ा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान से बिहार की छवि धूमिल होती है। चिराग ने आरोप लगाया कि नेता प्रतिपक्ष लगातार दूसरे राज्यों में जाकर बिहार को बदनाम करने का काम कर रहे हैं, जो पूरी तरह अनुचित है। इस घटना ने एक बार फिर प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर गंभीर बहस छेड़ दी है। जहां सरकार राहत और कार्रवाई की बात कर रही है, वहीं विपक्ष इसे बड़ा मुद्दा बनाकर सरकार को घेरने में जुटा है।

Releated Posts

आंगन मिलन कार्यक्रम को लेकर विभागों ने कसी कमर, स्वास्थ्य-पोषण सेवाओं की पहुंच बढ़ाने पर जोर

बक्सर, 25 सितंबर (विक्रांत) आंगन मिलन कार्यक्रम के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग,…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 25, 2026

चचरी पुल नहीं बना तो काल बना बलुआही धार, दो महिलाओं की डूबने से मौत

पटना, 25 सितम्बर (पटना डेस्क) अररिया के नरपतगंज प्रखंड अंतर्गत फुलकाहा थाना क्षेत्र के मानिकपुर वार्ड संख्या 13…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 25, 2026

मंदार हिल का शर्मनाक वीडियो वायरल, बिहार में सियासी संग्राम तेज

पटना, 25 सितम्बर (अविनाश कुमार) बिहार के बांका जिले के ऐतिहासिक पर्यटन स्थल मंदार हिल से सामने आए…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 25, 2026

जमुई पीड़िता की तस्वीर को लेकर सियासी विवाद, तेजस्वी और मीसा भारती ने उठाए सवाल

पटना, 25 सितम्बर (अविनाश कुमार) जमुई की नाबालिग पीड़िता और उसके स्वजन के साथ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 25, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top