📅 शनिवार, 28 नवम्बर 2026 | 🇮🇳 नई दिल्ली

रॉयल इंडिया न्यूज़ - देश, राज्य, राजनीति, क्राइम और निष्पक्ष ताज़ा ख़बरें

ब्रेकिंग न्यूज़
⚡तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बुझा दिया घर का चिराग, 24 वर्षीय रोहित की मौके पर दर्दनाक मौत ⚡अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर छत से बरसे ईंट-पत्थर; JCB के शीशे चकनाचूर, आधा दर्जन लोग घायल ⚡गांव-पंचायत तक पहुंचेगी गरीबों की आवाज, संतोष सुमन ने तेजस्वी पर बोला तीखा हमला ⚡आखिरी गेंद पर मगध का धमाका, पटना ने मेजबान दरभंगा को किया टूर्नामेंट से बाहर ⚡जनता की शिकायतों पर डीएम सख्त, अधिकारियों को समय सीमा में समाधान का अल्टीमेटम ⚡चुरामनपुर में धान की बंपर उपज, कटनी प्रयोग में प्रति हेक्टेयर 68.380 क्विंटल उत्पादन का अनुमान ⚡नेपाल में कबड्डी का दम दिखाकर लौटा बक्सर का लाल, जूनियर टीम को गोल्ड दिलाने वाले दीपक का हुआ भव्य सम्मान ⚡बक्सर में सरकारी भवनों की बदलेगी सूरत, स्कूल से अस्पताल और छात्रावास तक चलेगा कायाकल्प अभियान ⚡बाल विवाह के खिलाफ महिला कॉलेज की छात्राओं ने भरी हुंकार, थानाध्यक्ष ने दिलाई कुप्रथा मिटाने की शपथ ⚡बाल विवाह के खिलाफ समस्तीपुर में 500 लोगों ने भरी हुंकार, डीएम ने रथ यात्रा को दिखाई हरी झंडी
  • Home
  • शिक्षा
  • छतौना स्कूल में ज्ञान का महासंग्राम, विज्ञान-क्विज में छात्रों ने दिखाया जबरदस्त टैलेंट
Image

छतौना स्कूल में ज्ञान का महासंग्राम, विज्ञान-क्विज में छात्रों ने दिखाया जबरदस्त टैलेंट

समस्तीपुर, 30 मार्च (मोहम्मद जमशेद) जिले के छतौना स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत आयोजित विज्ञान एवं क्विज प्रतियोगिता ने पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना दिया। यह आयोजन न केवल छात्रों के लिए प्रेरणादायक साबित हुआ, बल्कि शिक्षा के प्रति उनकी रुचि को भी नई दिशा देने वाला रहा।प्रतियोगिता में विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विज्ञान, तकनीक व सामान्य ज्ञान से जुड़े कठिन सवालों के सटीक जवाब देकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

पूरे कार्यक्रम के दौरान माहौल रोमांच और उत्साह से भरा रहा, जहां हर प्रतिभागी खुद को साबित करने में जुटा नजर आया।प्रतियोगिता के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के लिए चयनित किया गया। सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथियों ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन छात्रों में जिज्ञासा, नवाचार और वैज्ञानिक सोच को मजबूत करते हैं।इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक एवं कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। प्रमुख उपस्थित लोगों में मनीष कुमार मणि, अमर कुमार, लालु कुमार, दीपक कुमार, पंकज कुमार, केशव कुमार वर्मा, राखी ठाकुर, मोनिका मोहन, तान्या भारती और तलत फारिया शामिल रहे।विद्यालय प्रशासन ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के आयोजन जारी रहेंगे, ताकि छात्रों में आत्मविश्वास और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का निरंतर विकास हो सके।

Releated Posts

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बुझा दिया घर का चिराग, 24 वर्षीय रोहित की मौके पर दर्दनाक मौत

बक्सर, 28 नवम्बर (विक्रांत) अनियंत्रित रफ्तार ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं। नावानगर प्रखंड के रूपसागर…

अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर छत से बरसे ईंट-पत्थर; JCB के शीशे चकनाचूर, आधा दर्जन लोग घायल

मुजफ्फरपुर, 28 नवम्बर (संतोष गुप्ता) साहेबगंज बाजार में अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम पर शुक्रवार को उपद्रवियों और…

गांव-पंचायत तक पहुंचेगी गरीबों की आवाज, संतोष सुमन ने तेजस्वी पर बोला तीखा हमला

खगड़िया, 28 नवम्बर (विनोद यादव) गरीबों की समस्याओं के समाधान के लिए अब राजनीतिक दल गांव-पंचायत तक पहुंचकर…

आखिरी गेंद पर मगध का धमाका, पटना ने मेजबान दरभंगा को किया टूर्नामेंट से बाहर

समस्तीपुर, 28 नवम्बर (हर्षिता “अश्क”) पटेल मैदान में चल रही राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडलीय विद्यालय अंडर-14 बालक क्रिकेट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top