• Home
  • मुख्य समाचार
  • ताजपुर हत्याकांड पर गरमाई सियासत, राजद जांच दल ने कहा- जिले में अपराधियों का राज
Image

ताजपुर हत्याकांड पर गरमाई सियासत, राजद जांच दल ने कहा- जिले में अपराधियों का राज

समस्तीपुर, 24 मई (मोहम्मद जमशेद) जिले के ताजपुर में युवक संजीव कुमार सहनी की गोली मारकर हत्या के मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के निर्देश पर मोरवा विधायक रणविजय साहू के नेतृत्व में 11 सदस्यीय जांच दल ने रविवार को घटना स्थल का दौरा किया और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया।

ताजपुर वार्ड संख्या-27 निवासी देवकी सहनी के 28 वर्षीय पुत्र संजीव कुमार सहनी की कुछ दिन पूर्व अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। जांच दल ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए और अपराध नियंत्रण में विफलता का आरोप लगाया। विधायक रणविजय साहू और पूर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने पुलिस के वरीय अधिकारियों से फोन पर बातचीत कर मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की।

जांच दल ने पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने, उचित मुआवजा उपलब्ध कराने तथा ताजपुर कांड संख्या-98/26 के नामजद आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की।राजद नेताओं ने कहा कि जिले में भय, भ्रष्टाचार और अराजकता का माहौल है। अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने में असफल साबित हो रही है। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी।

जांच दल में संयोजक सह विधायक रणविजय साहू, पूर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पम, पूर्व विधायक डॉ. एज्या यादव, पूर्व विधान पार्षद सह जिलाध्यक्ष रोमा भारती, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद सहनी, राजेश्वर महतो, प्रमोद कुमार राम, फैज़ुर रहमान फैज, विपिन सहनी और सत्यविंद पासवान शामिल थे। इसकी जानकारी जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने प्रेस को दी।

Releated Posts

स्कूल में डीएम ने खुद चखा मिड-डे मील: खुली बदइंतजामी की पोल, कम उपस्थिति और गंदगी पर प्रधानाध्यापक से जवाब तलब

बक्सर, 30 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला ने प्राथमिक विद्यालय उमरपुर (बालक) एवं (बालिका) का निरीक्षण कर…

कविवर यदुनंदन रसिक की याद में गूंजा साहित्य का स्वर: 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, प्रभात पुस्तकालय को फिर संवारने की पहल

समस्तीपुर, 30अगस्त (रामबालक राय) प्रभात पुस्तकालय के संस्थापक एवं कविवर यदुनंदन रसिक की 21वीं पुण्यतिथि पर जितवारपुर स्थित…

नशे के सौदागरों पर 51 हजार का जुर्माना, राजपुर में सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया नशामुक्त पंचायत का संकल्प

पटना, 30 अगस्त (पटना डेस्क) सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के राजपुर गांव में…

दरभंगा में आईटी क्रांति: आईटी पार्क में स्टार्टअप की बाढ़ लाने की तैयारी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए दरवाजे

दरभंगा, 29 अगस्त (अजय राय) मिथिला में सूचना प्रौद्योगिकी और नवाचार को नई रफ्तार देने की कवायद तेज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top