• Home
  • Uncategorized
  • टूटा रिश्ता, फिर खिला प्यार: अक्षरा सिंह ने खोला दिल का राज, नई मोहब्बत ने दी दस्तक

टूटा रिश्ता, फिर खिला प्यार: अक्षरा सिंह ने खोला दिल का राज, नई मोहब्बत ने दी दस्तक

पटना, 03 मई (पटना डेस्क) भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री अक्षरा सिंह एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। कभी पावर स्टार पवन सिंह के साथ उनके रिश्ते की खूब चर्चा होती थी, लेकिन वह प्रेम कहानी एक दर्दनाक मोड़ पर खत्म हो गई थी। बताया जाता है कि दोनों के बीच गहरा अफेयर था, मगर समय के साथ रिश्ते में कड़वाहट बढ़ती गई और आखिरकार ब्रेकअप हो गया।

इस अलगाव के दौरान अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे, जिससे मामला काफी विवादों में रहा। अब इस पुराने अध्याय को पीछे छोड़ते हुए अक्षरा सिंह अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी लव लाइफ को लेकर खुलकर बात की और इशारों-इशारों में बताया कि उनकी जिंदगी में फिर से प्यार ने एंट्री कर ली है। हालांकि उन्होंने अपने नए पार्टनर की पहचान उजागर नहीं की है, लेकिन उनके चेहरे की मुस्कान बहुत कुछ बयां कर रही है।

अभिनेत्री के इस खुलासे के बाद फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ गई है। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर वह कौन है जिसने अक्षरा के दिल में फिर से जगह बनाई है। फिलहाल, एक्ट्रेस अपने नए रिश्ते को लेकर काफी खुश नजर आ रही हैं।

Releated Posts

डुमरांव को मिला नया डीएसपी, भाष्कर रंजन संभालेंगे कमान

बक्सर, 12 अक्टूबर (विक्रांत) डुमरांव अनुमंडल में लंबे समय से खाली चल रहे डीएसपी के पद पर आखिरकार…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 12, 2026

पटना में बक्सर का खेल धमाका: 80 पदकों पर कब्जा, 28 स्वर्ण से बढ़ाया जिले का गौरव

बक्सर, 08 अक्टूबर (विक्रांत) पटना में आयोजित स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 8, 2026

मुसहरी पर बुलडोजर के खिलाफ गरजा आक्रोश, 3 सितंबर को एसडीओ कार्यालय घेरने की तैयारी

समस्तीपुर, 02 सितम्बर (मोहम्मद जमशेद) मुसहर एवं अन्य दलित-गरीब बस्तियों पर बुलडोजर चलाने के विरोध तथा गरीब परिवारों…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 2, 2026

PK का शिक्षा मंत्री पर तंज, बोले- तेजस्वी को 10वीं पास करने की सलाह है तो अगली कैबिनेट में CM को भी दें सुझाव

पटना, 25 अगस्त (सहयोगी संवाददाता विक्रांत) छात्रों के प्रदर्शन और शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के बयान को लेकर…

ByByअशोक अश्क अगस्त 25, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top