• Home
  • स्वास्थ्य
  • जहरीले फलों पर बड़ा वार: केमिकल से पकाने वालों पर कड़ा एक्शन, FSSAI का सख्त फरमान
Image

जहरीले फलों पर बड़ा वार: केमिकल से पकाने वालों पर कड़ा एक्शन, FSSAI का सख्त फरमान

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (अशोक “अश्क”) अगर आप रोजाना फल खाते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। Food Safety and Standards Authority of India (FSSAI) ने फलों को खतरनाक केमिकल से पकाने के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए देशभर में कड़ी निगरानी के निर्देश जारी किए हैं। 16 अप्रैल 2026 को जारी आदेश में FSSAI ने साफ कर दिया है कि कैल्शियम कार्बाइड जैसे जहरीले रसायनों का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है।

आम, केला और पपीता जैसे फलों को जल्दी पकाने के लिए कुछ व्यापारी इस केमिकल का इस्तेमाल करते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। इससे उल्टी, त्वचा रोग और निगलने में परेशानी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। संस्था ने यह भी स्पष्ट किया है कि फलों को पकाने का केवल एक सुरक्षित और मान्य तरीका है एथिलीन गैस का नियंत्रित उपयोग। इसके अलावा एथिफॉन जैसे रसायनों के घोल में फलों को डुबोकर पकाने की प्रक्रिया पर भी पूरी तरह रोक लगा दी गई है।

FSSAI ने सभी राज्यों के फूड सेफ्टी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मंडियों, गोदामों और थोक बाजारों में नियमित जांच अभियान चलाएं। जहां भी संदेह हो, वहां तुरंत छापेमारी कर सैंपल की जांच की जाए। प्रतिबंधित केमिकल मिलने पर संबंधित व्यापारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।जांच प्रक्रिया को और प्रभावी बनाने के लिए अब विशेष टेस्ट पेपर का उपयोग किया जाएगा, जिससे यह पता लगाया जा सकेगा कि फल प्राकृतिक रूप से पके हैं या रसायनों की मदद से।

FSSAI का यह कदम उपभोक्ताओं की सेहत को सुरक्षित रखने के लिए उठाया गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि जागरूक उपभोक्ता ही इस अभियान को सफल बना सकते हैं, इसलिए फल खरीदते समय गुणवत्ता और सुरक्षा पर विशेष ध्यान देना जरूरी है।

Releated Posts

बक्सर में 90 दिन का महाअभियान शुरू: 8.19 लाख लोगों की होगी मुफ्त जांच: घर-घर पहुंचेगी स्वास्थ्य टीम

बक्सर, 02 सितम्बर (विक्रांत) गैर-संचारी रोगों के खिलाफ बक्सर में बुधवार से बड़ा स्वास्थ्य अभियान शुरू हो गया।…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 2, 2026

10 साल में 11 हजार मुफ्त मोतियाबिंद ऑपरेशन का रिकॉर्ड, रोटरी जगदीश आई हॉस्पिटल में उमड़ा जनसैलाब

बक्सर, 21 जुलाई (विक्रांत) स्थानीय रोटरी जगदीश आई हॉस्पिटल परिसर में सोमवार को आयोजित नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर…

ByByअशोक अश्क जुलाई 21, 2026

20 बेड की हाईटेक यूनिट पर लटका ताला: डुमरांव अस्पताल के औचक निरीक्षण में भड़के विधायक, डॉक्टरों की कमी पर जताई नाराजगी

बक्सर, 19 जुलाई (विक्रांत) डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल के शनिवार को हुए औचक निरीक्षण में स्वास्थ्य व्यवस्था की कई…

ByByअशोक अश्क जुलाई 19, 2026

टीबी पर नालंदा का बड़ा वार: घर-घर स्क्रीनिंग अभियान, 1.12 लाख से अधिक लोगों की हुई जांच

नालंदा, 14 जुलाई (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य के साथ स्वास्थ्य विभाग ने…

ByByअशोक अश्क जुलाई 14, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top