• Home
  • स्थानीय समाचार
  • जल जीवन हरियाली अभियान: 7 अप्रैल को जुटेंगे अधिकारी और किसान, हर पंचायत में चलेगा अभियान
Image

जल जीवन हरियाली अभियान: 7 अप्रैल को जुटेंगे अधिकारी और किसान, हर पंचायत में चलेगा अभियान

समस्तीपुर, 04 अप्रैल (राजकुमार) पर्यावरण संरक्षण और जल संसाधनों के संवर्धन को लेकर प्रखंड स्तर पर बड़ी पहल होने जा रही है। प्रखंड कृषि कार्यालय विभूतिपुर के सभागार में 7 अप्रैल को दिन के 11:30 बजे से जल जीवन हरियाली अभियान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक आत्मा, समस्तीपुर के निर्देश के आलोक में किया जा रहा है।

प्रखंड कृषि पदाधिकारी द्वारा जारी पत्र के अनुसार, इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख, उपप्रमुख, आत्मा अध्यक्ष, प्रगतिशील किसान, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य एवं पैक्स अध्यक्ष की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है। इसके अलावा सभी कृषि समन्वयक, सहायक तकनीकी प्रबंधक और किसान सलाहकारों को भी सक्रिय भागीदारी निभाने का निर्देश दिया गया है।

निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि जल जीवन हरियाली अभियान को हर पंचायत स्तर पर भी आयोजित करना अनिवार्य होगा। कार्यक्रम समाप्ति के बाद संबंधित अधिकारियों को प्रतिवेदन एवं फोटोग्राफ कार्यालय में जमा करना होगा। इस संबंध में प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सहित सभी संबंधित पदाधिकारियों को सूचना दे दी गई है।

Releated Posts

शिव मंदिर में तोड़फोड़ और पेशाब का आरोप: CCTV ने खोला राज, 4-5 साल के तीन बच्चे निरुद्ध

नालंदा, 13 सितम्बर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र के शेरपुर थवई मोहल्ले में शनिवार को…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 13, 2026

प्रेमी संग फरार युवती ने शादी के बाद जारी किया वीडियो: परिजनों से बोली, अपनी मर्जी से की शादी

समस्तीपुर, 27 जुलाई (चंदन यादव) जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआरा गांव में प्रेम प्रसंग का एक…

ByByअशोक अश्क जुलाई 27, 2026

केसरवानी वैश्य समाज को मिला नया नेतृत्व: सर्वसम्मति से रमेश केसरी बने अध्यक्ष, अखिलेश केसरी को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

बक्सर, 18 जुलाई (विक्रांत) केसरवानी वैश्य समाज के संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य…

ByByअशोक अश्क जुलाई 18, 2026

साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति: डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, शोकसभा में उमड़े साहित्यकार

समस्तीपुर, 16 जुलाई (हरिनारायण सिंह हरि) हिन्दी और मैथिली साहित्य के प्रतिष्ठित रचनाकार डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ के…

ByByअशोक अश्क जुलाई 16, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top