• Home
  • मुख्य समाचार
  • जदयू के आरोपों को मिला बल: भाजपा में शामिल हुए दोनों निर्दलीय एमएलसी, सदस्यता पर मंडराया खतरा
Image

जदयू के आरोपों को मिला बल: भाजपा में शामिल हुए दोनों निर्दलीय एमएलसी, सदस्यता पर मंडराया खतरा

पटना, 02 नवम्बर (अविनाश कुमार) बिहार विधान परिषद चुनाव में भाजपा पर भितरघात का आरोप लगाने वाली जदयू की आशंकाएं अब सच साबित होती दिख रही हैं। तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय निर्वाचित वंशीधर ब्रजवासी और सारण शिक्षक सीट से जीतने वाले राहुल राज के भाजपा में शामिल होने से सियासी हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 31 अक्टूबर को दोनों को भाजपा में शामिल कराया। तिरहुत स्नातक सीट पर वंशीधर ब्रजवासी ने जदयू के अभिषेक झा को 9,147 मतों से हराया था। वहीं, सारण शिक्षक सीट पर राहुल राज ने जदयू के पुष्कर आनंद को 1,815 वोटों से पराजित किया था।

दोनों निर्दलीय उम्मीदवारों की जीत को लेकर जदयू ने भाजपा पर भीतरघात का आरोप लगाया था। हालांकि, निर्दलीय विधान परिषद सदस्यों के किसी राजनीतिक दल में शामिल होने पर दलबदल कानून के तहत सदस्यता समाप्त होने का खतरा है। कानून का मामला सामने आने के बाद दोनों ने भाजपा में शामिल होने से इनकार करते हुए एनडीए में शामिल होने और बाहर से समर्थन देने की बात कही है। इस बीच, भाजपा में शामिल होने संबंधी उनकी सदस्यता की पर्ची भी मीडिया में वायरल होने की चर्चा है। मामले में विधान परिषद सभापति रामवचन राय की भूमिका भी अहम मानी जा रही है।

जदयू नेता रामवचन राय के पास दोनों सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई का अधिकार है। यदि वे अयोग्यता की प्रक्रिया शुरू करते हैं, तो दोनों की सदस्यता खतरे में पड़ सकती है। वहीं, भाजपा-जदयू के बीच राजनीतिक सहमति बनने पर मामला लंबित रहने की संभावना भी जताई जा रही है। ऐसे में दोनों निर्दलीय एमएलसी का भविष्य अब कानूनी और सियासी फैसलों पर निर्भर करेगा।

Releated Posts

बिरौल में बस का खूनी कहर: बाइक सवार 20 वर्षीय युवक की मौके पर मौत, साथी गंभीर, गुस्साए ग्रामीणों ने बस में की तोड़फोड़

दरभंगा, 07 नवंबर (अजय राय) जिले के बिरौल में शनिवार दोपहर तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 7, 2026

पुराने मोबाइल-बैटरी से फैल रहा जहर, नुक्कड़ नाटक कर स्काउट-गाइड कैडेट्स ने ई-वेस्ट के खतरों से किया आगाह

समस्तीपुर (मोहम्मद जमशेद) घरों में बेकार पड़े मोबाइल फोन, कंप्यूटर, बैटरी और चार्जर यदि सामान्य कचरे में फेंके…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 6, 2026

धनतेरस पर मानवता की मिसाल: 400 जरूरतमंदों को कराया गया भरपेट भोजन, मातृवंदन फाउंडेशन की पहल ने जीता दिल

समस्तीपुर, 06 नवंबर (मोहम्मद जमशेद) धनतेरस के पर्व पर जहां बाजारों में खरीदारी की रौनक और घरों में…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 6, 2026

समाहरणालय में आग से निपटने का हुआ अभ्यास, डीएम के सामने अग्निशमन टीम ने दिखाया हुनर

समस्तीपुर, 06 नवंबर (मोहम्मद जमशेद) आपातकाल में जरा सी लापरवाही जान-माल पर भारी पड़ सकती है। आग लगने…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 6, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top