• Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • जंग की राख में शांति की चिंगारी: बच्चों की तस्वीरों के साथ पाकिस्तान पहुंचा ईरान, आज होगी निर्णायक वार्ता
Image

जंग की राख में शांति की चिंगारी: बच्चों की तस्वीरों के साथ पाकिस्तान पहुंचा ईरान, आज होगी निर्णायक वार्ता

नई दिल्ली, 11 अप्रैल (अशोक “अश्क”) अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव के बीच शांति वार्ता की कोशिशों को नया मोड़ देते हुए ईरान का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार देर रात इस्लामाबाद पहुंचा। इस डेलिगेशन की अगुआई ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ कर रहे हैं। आगमन के तुरंत बाद गालिबाफ ने सोशल मीडिया पर एक भावुक तस्वीर साझा की, जिसमें विमान की सीटों पर चार बच्चों की तस्वीरें, उनके साथ स्कूल बैग और फूल रखे दिखाई दिए।

यह तस्वीर जंग के दर्दनाक असर की प्रतीक बन गई है।दरअसल, ईरान के मिनाब शहर में 28 फरवरी को जंग के पहले ही दिन एक प्राइमरी स्कूल पर हुए हमले में 168 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें बड़ी संख्या में बच्चे और स्कूल स्टाफ शामिल थे। इस हमले के लिए ईरान ने अमेरिका और इजराइल को जिम्मेदार ठहराया था। इस घटना के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है। इसी पृष्ठभूमि में आज पाकिस्तान की राजधानी में अहम बैठक प्रस्तावित है, जिसमें जेडी वेंस भी शामिल होंगे।

वैश्विक स्तर पर इस वार्ता को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है और दुनिया भर की निगाहें इस पर टिकी हैं। इस बीच, वार्ता से पहले डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ईरान के पास सीमित विकल्प बचे हैं और वह समुद्री मार्गों पर दबाव बनाकर ही अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश कर रहा है। ट्रम्प ने यह भी कहा कि वे इसलिए जीवित हैं ताकि बातचीत संभव हो सके।अब देखना होगा कि ईरान और अमेरिका के बीच यह वार्ता शांति का रास्ता खोलती है या तनाव को और गहरा करती है।

Releated Posts

US-Iran डील से भारत को बड़ी राहत: सस्ता हो सकता है पेट्रोल, घट सकती है EMI, हवाई सफर भी होगा किफायती

नई दिल्ली, 17 जून (अशोक “अश्क”) अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौते को लेकर दुनिया भर…

भारत पर मंडराया तेल संकट का खतरा: G7 में रूस पर शिकंजा कसने की तैयारी, सस्ते तेल की सप्लाई पर संकट के बादल

नई दिल्ली, 17 जून (अशोक “अश्क”) फ्रांस में चल रहे G7 शिखर सम्मेलन से भारत के लिए एक…

कनाडा में बिश्नोई गैंग की दहशत: मिठाई की दुकान पर फायरिंग, सोशल मीडिया पर वायरल हुई जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली, 12 जून (अशोक “अश्क”) कनाडा में एक बार फिर कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सुर्खियों…

नेपाल में बालेन शाह के बयान से भूचाल: नेपाल ने भी भारतीय जमीन पर किया अतिक्रमण, संसद से सड़क तक मचा सियासी घमासन

नई दिल्ली, 01 जून (सेंट्रल डेस्क) नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के एक बयान ने देश की राजनीति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top