📅 शनिवार, 28 नवम्बर 2026 | 🇮🇳 नई दिल्ली

रॉयल इंडिया न्यूज़ - देश, राज्य, राजनीति, क्राइम और निष्पक्ष ताज़ा ख़बरें

ब्रेकिंग न्यूज़
⚡तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बुझा दिया घर का चिराग, 24 वर्षीय रोहित की मौके पर दर्दनाक मौत ⚡अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर छत से बरसे ईंट-पत्थर; JCB के शीशे चकनाचूर, आधा दर्जन लोग घायल ⚡गांव-पंचायत तक पहुंचेगी गरीबों की आवाज, संतोष सुमन ने तेजस्वी पर बोला तीखा हमला ⚡आखिरी गेंद पर मगध का धमाका, पटना ने मेजबान दरभंगा को किया टूर्नामेंट से बाहर ⚡जनता की शिकायतों पर डीएम सख्त, अधिकारियों को समय सीमा में समाधान का अल्टीमेटम ⚡चुरामनपुर में धान की बंपर उपज, कटनी प्रयोग में प्रति हेक्टेयर 68.380 क्विंटल उत्पादन का अनुमान ⚡नेपाल में कबड्डी का दम दिखाकर लौटा बक्सर का लाल, जूनियर टीम को गोल्ड दिलाने वाले दीपक का हुआ भव्य सम्मान ⚡बक्सर में सरकारी भवनों की बदलेगी सूरत, स्कूल से अस्पताल और छात्रावास तक चलेगा कायाकल्प अभियान ⚡बाल विवाह के खिलाफ महिला कॉलेज की छात्राओं ने भरी हुंकार, थानाध्यक्ष ने दिलाई कुप्रथा मिटाने की शपथ ⚡बाल विवाह के खिलाफ समस्तीपुर में 500 लोगों ने भरी हुंकार, डीएम ने रथ यात्रा को दिखाई हरी झंडी
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • छठ महापर्व पर बक्सर में प्रशासन अलर्ट: डीएम साहिला ने रेलवे स्टेशन से रामरेखा घाट तक परखी तैयारियां, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
Image

छठ महापर्व पर बक्सर में प्रशासन अलर्ट: डीएम साहिला ने रेलवे स्टेशन से रामरेखा घाट तक परखी तैयारियां, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

बक्सर, 10 नवम्बर (विक्रांत) छठ महापर्व को लेकर बक्सर जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासनिक तैयारियों की जमीनी हकीकत परखने खुद जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला मंगलवार को सड़कों पर उतरीं। उन्होंने बक्सर रेलवे स्टेशन, रामरेखा घाट, बस स्टैंड और गोलंबर समेत शहर के विभिन्न प्रमुख स्थलों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को युद्धस्तर पर तैयारियां पूरी करने का सख्त निर्देश दिया।

रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान डीएम ने स्टेशन प्रबंधक एवं नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को परिसर में नियमित छठ गीतों का प्रसारण कराने, साफ-सफाई, रंग-रोगन और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। यात्रियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क और आकर्षक तोरण द्वार लगाने के साथ पहले से स्थापित बाल सहायता केंद्र को तत्काल क्रियाशील बनाने का निर्देश भी दिया। इसके बाद डीएम रामरेखा घाट पहुंचीं और वहां छठ पूजा की तैयारियों का जायजा लिया।

उन्होंने घाट की विशेष साफ-सफाई, रंग-रोगन, प्रवेश एवं निकास मार्गों का स्पष्ट निर्धारण तथा फ्लैक्स-बैनर लगाने का निर्देश दिया। घाट पर प्रस्तावित लेजर शो के संचालन की तैयारियां भी निर्धारित समय के भीतर पूरी करने को कहा। रामरेखा घाट को मॉडल घाट के रूप में विकसित करने तथा श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आवागमन मार्गों पर स्पष्ट पथ-चिह्नांकन कराने पर विशेष जोर दिया।बस स्टैंड और गोलंबर के निरीक्षण के दौरान भी डीएम ने स्वच्छता, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, तोरण द्वार और छठ गीतों के नियमित प्रसारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट कहा कि छठ घाटों तक पहुंचने वाले रास्ते सुगम और सुरक्षित होने चाहिए। पेयजल, यातायात नियंत्रण, सुरक्षा, रोशनी और साफ-सफाई में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर समय-सीमा के भीतर कार्य पूरा करें और नियमित निगरानी करें।

डीएम ने दो टूक कहा कि छठ महापर्व में व्रतियों और श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। तैयारियों में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Releated Posts

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बुझा दिया घर का चिराग, 24 वर्षीय रोहित की मौके पर दर्दनाक मौत

बक्सर, 28 नवम्बर (विक्रांत) अनियंत्रित रफ्तार ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं। नावानगर प्रखंड के रूपसागर…

अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर छत से बरसे ईंट-पत्थर; JCB के शीशे चकनाचूर, आधा दर्जन लोग घायल

मुजफ्फरपुर, 28 नवम्बर (संतोष गुप्ता) साहेबगंज बाजार में अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम पर शुक्रवार को उपद्रवियों और…

गांव-पंचायत तक पहुंचेगी गरीबों की आवाज, संतोष सुमन ने तेजस्वी पर बोला तीखा हमला

खगड़िया, 28 नवम्बर (विनोद यादव) गरीबों की समस्याओं के समाधान के लिए अब राजनीतिक दल गांव-पंचायत तक पहुंचकर…

आखिरी गेंद पर मगध का धमाका, पटना ने मेजबान दरभंगा को किया टूर्नामेंट से बाहर

समस्तीपुर, 28 नवम्बर (हर्षिता “अश्क”) पटेल मैदान में चल रही राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडलीय विद्यालय अंडर-14 बालक क्रिकेट…

जनता की शिकायतों पर डीएम सख्त, अधिकारियों को समय सीमा में समाधान का अल्टीमेटम

समस्तीपुर, 28 नवम्बर (हर्षिता “अश्क”) आम लोगों की समस्याओं के समाधान में लापरवाही और अनावश्यक देरी अब बर्दाश्त…

चुरामनपुर में धान की बंपर उपज, कटनी प्रयोग में प्रति हेक्टेयर 68.380 क्विंटल उत्पादन का अनुमान

बक्सर, 27 नवम्बर (विक्रांत) जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत अगहनी धान की उपज का आकलन…

नेपाल में कबड्डी का दम दिखाकर लौटा बक्सर का लाल, जूनियर टीम को गोल्ड दिलाने वाले दीपक का हुआ भव्य सम्मान

बक्सर, 27 नवम्बर (विक्रांत) अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा और दमदार खेल का लोहा मनवाकर बक्सर के…

बक्सर में सरकारी भवनों की बदलेगी सूरत, स्कूल से अस्पताल और छात्रावास तक चलेगा कायाकल्प अभियान

बक्सर, 27 नवम्बर (विक्रांत) जिले में सरकारी संस्थानों की बदहाल तस्वीर बदलने और आम लोगों को बेहतर सुविधाएं…

बाल विवाह के खिलाफ महिला कॉलेज की छात्राओं ने भरी हुंकार, थानाध्यक्ष ने दिलाई कुप्रथा मिटाने की शपथ

बक्सर, 27 नवंबर (विक्रांत) बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ अब बेटियां भी खुलकर आवाज बुलंद करने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top