📅 रविवार, 29 नवम्बर 2026 | 🇮🇳 नई दिल्ली

रॉयल इंडिया न्यूज़ - देश, राज्य, राजनीति, क्राइम और निष्पक्ष ताज़ा ख़बरें

ब्रेकिंग न्यूज़
⚡तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बुझा दिया घर का चिराग, 24 वर्षीय रोहित की मौके पर दर्दनाक मौत ⚡अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर छत से बरसे ईंट-पत्थर; JCB के शीशे चकनाचूर, आधा दर्जन लोग घायल ⚡गांव-पंचायत तक पहुंचेगी गरीबों की आवाज, संतोष सुमन ने तेजस्वी पर बोला तीखा हमला ⚡आखिरी गेंद पर मगध का धमाका, पटना ने मेजबान दरभंगा को किया टूर्नामेंट से बाहर ⚡जनता की शिकायतों पर डीएम सख्त, अधिकारियों को समय सीमा में समाधान का अल्टीमेटम ⚡चुरामनपुर में धान की बंपर उपज, कटनी प्रयोग में प्रति हेक्टेयर 68.380 क्विंटल उत्पादन का अनुमान ⚡नेपाल में कबड्डी का दम दिखाकर लौटा बक्सर का लाल, जूनियर टीम को गोल्ड दिलाने वाले दीपक का हुआ भव्य सम्मान ⚡बक्सर में सरकारी भवनों की बदलेगी सूरत, स्कूल से अस्पताल और छात्रावास तक चलेगा कायाकल्प अभियान ⚡बाल विवाह के खिलाफ महिला कॉलेज की छात्राओं ने भरी हुंकार, थानाध्यक्ष ने दिलाई कुप्रथा मिटाने की शपथ ⚡बाल विवाह के खिलाफ समस्तीपुर में 500 लोगों ने भरी हुंकार, डीएम ने रथ यात्रा को दिखाई हरी झंडी
  • Home
  • मौसम
  • छठ पर मौसम रहेगा मेहरबान, सुबह धुंध और रात में ठंड का एहसास
Image

छठ पर मौसम रहेगा मेहरबान, सुबह धुंध और रात में ठंड का एहसास

पटना, 11 नवंबर (अविनाश कुमार) बिहार में लोक आस्था के महापर्व छठ के दौरान मौसम सामान्य और शुष्क बने रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं। हालांकि, सुबह के समय राज्य के सभी भागों में हल्के से मध्यम स्तर का धुंध छाया रह सकता है। वहीं, कटिहार और भागलपुर के कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार आसमान साफ रहने और दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिलेगी। सुबह और रात के समय हल्की ठंड के साथ सिहरन महसूस होगी।

छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को पर्व के दौरान मौसम की ओर से किसी बड़ी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।बीते 24 घंटे के मौसम आंकड़ों के अनुसार अरवल में प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पटना का अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस रहा। दूसरी ओर, 35.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ भभुआ प्रदेश का सबसे गर्म स्थान दर्ज किया गया।मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले चार से पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।

इस महीने सामान्य से अधिक तापमान बने रहने के कारण फिलहाल ठंड में तेजी आने के आसार कम हैं। ऐसे में लोगों को कड़ाके की ठंड के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा।

Releated Posts

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बुझा दिया घर का चिराग, 24 वर्षीय रोहित की मौके पर दर्दनाक मौत

बक्सर, 28 नवम्बर (विक्रांत) अनियंत्रित रफ्तार ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं। नावानगर प्रखंड के रूपसागर…

अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर छत से बरसे ईंट-पत्थर; JCB के शीशे चकनाचूर, आधा दर्जन लोग घायल

मुजफ्फरपुर, 28 नवम्बर (संतोष गुप्ता) साहेबगंज बाजार में अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम पर शुक्रवार को उपद्रवियों और…

गांव-पंचायत तक पहुंचेगी गरीबों की आवाज, संतोष सुमन ने तेजस्वी पर बोला तीखा हमला

खगड़िया, 28 नवम्बर (विनोद यादव) गरीबों की समस्याओं के समाधान के लिए अब राजनीतिक दल गांव-पंचायत तक पहुंचकर…

आखिरी गेंद पर मगध का धमाका, पटना ने मेजबान दरभंगा को किया टूर्नामेंट से बाहर

समस्तीपुर, 28 नवम्बर (हर्षिता “अश्क”) पटेल मैदान में चल रही राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडलीय विद्यालय अंडर-14 बालक क्रिकेट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top