📅 रविवार, 29 नवम्बर 2026 | 🇮🇳 नई दिल्ली

रॉयल इंडिया न्यूज़ - देश, राज्य, राजनीति, क्राइम और निष्पक्ष ताज़ा ख़बरें

ब्रेकिंग न्यूज़
⚡तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बुझा दिया घर का चिराग, 24 वर्षीय रोहित की मौके पर दर्दनाक मौत ⚡अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर छत से बरसे ईंट-पत्थर; JCB के शीशे चकनाचूर, आधा दर्जन लोग घायल ⚡गांव-पंचायत तक पहुंचेगी गरीबों की आवाज, संतोष सुमन ने तेजस्वी पर बोला तीखा हमला ⚡आखिरी गेंद पर मगध का धमाका, पटना ने मेजबान दरभंगा को किया टूर्नामेंट से बाहर ⚡जनता की शिकायतों पर डीएम सख्त, अधिकारियों को समय सीमा में समाधान का अल्टीमेटम ⚡चुरामनपुर में धान की बंपर उपज, कटनी प्रयोग में प्रति हेक्टेयर 68.380 क्विंटल उत्पादन का अनुमान ⚡नेपाल में कबड्डी का दम दिखाकर लौटा बक्सर का लाल, जूनियर टीम को गोल्ड दिलाने वाले दीपक का हुआ भव्य सम्मान ⚡बक्सर में सरकारी भवनों की बदलेगी सूरत, स्कूल से अस्पताल और छात्रावास तक चलेगा कायाकल्प अभियान ⚡बाल विवाह के खिलाफ महिला कॉलेज की छात्राओं ने भरी हुंकार, थानाध्यक्ष ने दिलाई कुप्रथा मिटाने की शपथ ⚡बाल विवाह के खिलाफ समस्तीपुर में 500 लोगों ने भरी हुंकार, डीएम ने रथ यात्रा को दिखाई हरी झंडी
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • छठ पर घर छोड़ने से पहले पुलिस को दें सूचना: लहेरी थाना अलर्ट, बंद मकानों पर रहेगी विशेष नजर
Image

छठ पर घर छोड़ने से पहले पुलिस को दें सूचना: लहेरी थाना अलर्ट, बंद मकानों पर रहेगी विशेष नजर

नालंदा, 12 नवंबर (अविनाश पांडेय) लोक आस्था के महापर्व छठ को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए नालंदा पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पर्व के दौरान चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लहेरी थाना पुलिस ने विशेष पहल की है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि छठ मनाने कराने के लिए नालंदा पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पर्व के दौरान चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लहेरी थाना पुलिस ने विशेष पहल की है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि छठ मनाने के लिए यदि वे अपने घरों में ताला लगाकर कुछ दिनों के लिए बाहर जा रहे हैं, तो इसकी सूचना अनिवार्य रूप से लहेरी थाना को दें। ऐसा करने से बंद मकानों को अपराधियों के निशाने पर आने से बचाने में मदद मिलेगी।

लहेरी थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि छठ महापर्व के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने पैतृक गांव अथवा अन्य स्थानों पर परिवार के साथ पर्व मनाने जाते हैं। इस दौरान कई मकान खाली रह जाते हैं, जिसका फायदा उठाकर असामाजिक तत्व चोरी की घटनाओं को अंजाम दे सकते हैं। इसी आशंका को देखते हुए गृहस्वामियों से अपील की गई है कि घर बंद कर जाने से पहले मकान का पूरा पता और अपना मोबाइल नंबर थाने में उपलब्ध करा दें। इससे पुलिस को संबंधित मकानों की जानकारी रहेगी और गश्ती के दौरान उन पर विशेष निगरानी रखी जा सकेगी। थानाध्यक्ष ने लोगों को घर छोड़ने से पहले मुख्य दरवाजे, पीछे के दरवाजे और सभी खिड़कियों को अच्छी तरह बंद करने की सलाह दी है। कीमती आभूषण, नकदी और महत्वपूर्ण सामान सुरक्षित स्थान पर रखने तथा पड़ोसियों या किसी विश्वसनीय व्यक्ति को घर खाली रहने की जानकारी देने को कहा गया है।

साथ ही सोशल मीडिया पर घर से बाहर रहने की जानकारी सार्वजनिक नहीं करने की हिदायत दी गई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि आसपास किसी संदिग्ध व्यक्ति या असामान्य गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल थाना को सूचित करें। बंद मकानों की पूर्व सूचना मिलने से पुलिस गश्ती दल को निगरानी करने और जरूरत पड़ने पर त्वरित कार्रवाई करने में सहूलियत होगी।लहेरी थाना पुलिस ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के दौरान सुरक्षा बनाए रखना पुलिस के साथ आम नागरिकों की भी जिम्मेदारी है। पुलिस ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए छठ महापर्व को श्रद्धा, उल्लास और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने का आग्रह किया है।

Releated Posts

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बुझा दिया घर का चिराग, 24 वर्षीय रोहित की मौके पर दर्दनाक मौत

बक्सर, 28 नवम्बर (विक्रांत) अनियंत्रित रफ्तार ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं। नावानगर प्रखंड के रूपसागर…

अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर छत से बरसे ईंट-पत्थर; JCB के शीशे चकनाचूर, आधा दर्जन लोग घायल

मुजफ्फरपुर, 28 नवम्बर (संतोष गुप्ता) साहेबगंज बाजार में अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम पर शुक्रवार को उपद्रवियों और…

गांव-पंचायत तक पहुंचेगी गरीबों की आवाज, संतोष सुमन ने तेजस्वी पर बोला तीखा हमला

खगड़िया, 28 नवम्बर (विनोद यादव) गरीबों की समस्याओं के समाधान के लिए अब राजनीतिक दल गांव-पंचायत तक पहुंचकर…

आखिरी गेंद पर मगध का धमाका, पटना ने मेजबान दरभंगा को किया टूर्नामेंट से बाहर

समस्तीपुर, 28 नवम्बर (हर्षिता “अश्क”) पटेल मैदान में चल रही राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडलीय विद्यालय अंडर-14 बालक क्रिकेट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top