• Home
  • Crime
  • छठ घाट की जमीन पर कब्जे का आरोप: ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, अंचल कार्यालय में हंगामा, निर्माण पर लगी रोक
Image

छठ घाट की जमीन पर कब्जे का आरोप: ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, अंचल कार्यालय में हंगामा, निर्माण पर लगी रोक

पटना, 01 नवंबर (पटना डेस्क) नवादा जिले के गोनावां मोती बिगहा क्षेत्र में सूर्य मंदिर के समीप स्थित छठ घाट की जमीन पर कथित अवैध कब्जे को लेकर तनाव गहरा गया है। रविवार को दर्जनों ग्रामीणों ने सदर अंचल कार्यालय पहुंचकर जमकर हंगामा किया और प्रशासन से सार्वजनिक जमीन को कब्जामुक्त रखने की मांग की। ग्रामीणों के विरोध के बाद प्रशासन ने तत्काल निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है।ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोग छल-कपट के जरिए वर्षों से सार्वजनिक उपयोग में रही जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। आरोप है कि जमीन पर जबरन बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जा रहा है। इससे आसपास के गांवों के लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

ग्रामीणों ने बताया कि उक्त छठ घाट मोती बिगहा, गौखर, लोहानी बिगहा, गोनावां, शिवनगर और जंगल बेलदारी सहित कई गांवों के श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है। छठ महापर्व के दौरान यहां बड़ी संख्या में व्रती और श्रद्धालु भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करते हैं। इसके अलावा विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। ग्रामीणों को आशंका है कि जमीन पर कब्जा होने से वर्षों पुरानी परंपरा और सार्वजनिक आयोजनों पर संकट खड़ा हो जाएगा।सीओ ने तत्काल रुकवाया निर्माणमामले की सूचना मिलने पर सदर अंचल अधिकारी गरिमा गीतिका मौके पर पहुंचीं। उन्होंने दोनों पक्षों की बातें सुनने के बाद विवाद की गंभीरता को देखते हुए निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाने का आदेश दिया।

सीओ ने स्पष्ट किया कि अगले दो दिनों तक जमीन से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेजों की गहन जांच की जाएगी। कागजातों की वैधता और जमीन की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही आगे निर्माण की अनुमति पर निर्णय लिया जाएगा। इस मामले में ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन की प्रतिलिपि पुलिस अधीक्षक, सदर एसडीओ और नगर थानाध्यक्ष को भी भेजी गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से छठ घाट की जमीन को सुरक्षित रखने और कथित अवैध कब्जे की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। फिलहाल प्रशासन की जांच पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

Releated Posts

स्मैक तस्करों से भिड़ंत के बाद लापता पुलिस जवान की नदी में मिली लाश, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप

पटना, 07 नवंबर (पटना डेस्क) स्मैक तस्करों को पकड़ने निकले टाइगर मोबाइल के जवान धनेश्वर यादव की संदिग्ध…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 7, 2026

बिहार में पुलिस का दोहरा एक्शन: मनेर में तीन अपराधी ढेर, भोजपुर में हत्याकांड का वांछित शूटर गोली लगने से घायल

पटना, 06 नवंबर (अविनाश कुमार) बिहार में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का शुक्रवार को बड़ा एक्शन देखने को…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 6, 2026

गंगापुर में गोलियों की गूंज से दहशत: युवक सोनू सिंह की सरेशाम हत्या, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर किया हंगामा

समस्तीपुर, 06 नवंबर (हर्षिता “अश्क”) मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर में गुरुवार की शाम अपराधियों ने दुस्साहसिक वारदात…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 6, 2026

तरवारा में दिल दहला देने वाली वारदात: दुकान के अंदर दुकानदार को जिंदा जलाया, सड़क पर उतरा जनसैलाब

पटना, 06 नवंबर (पटना डेस्क) बिहार के सीवान जिले में एक जेनरल स्टोर दुकानदार की संदिग्ध परिस्थितियों में…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 6, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top