📅 शनिवार, 28 नवम्बर 2026 | 🇮🇳 नई दिल्ली

रॉयल इंडिया न्यूज़ - देश, राज्य, राजनीति, क्राइम और निष्पक्ष ताज़ा ख़बरें

ब्रेकिंग न्यूज़
⚡तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बुझा दिया घर का चिराग, 24 वर्षीय रोहित की मौके पर दर्दनाक मौत ⚡अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर छत से बरसे ईंट-पत्थर; JCB के शीशे चकनाचूर, आधा दर्जन लोग घायल ⚡गांव-पंचायत तक पहुंचेगी गरीबों की आवाज, संतोष सुमन ने तेजस्वी पर बोला तीखा हमला ⚡आखिरी गेंद पर मगध का धमाका, पटना ने मेजबान दरभंगा को किया टूर्नामेंट से बाहर ⚡जनता की शिकायतों पर डीएम सख्त, अधिकारियों को समय सीमा में समाधान का अल्टीमेटम ⚡चुरामनपुर में धान की बंपर उपज, कटनी प्रयोग में प्रति हेक्टेयर 68.380 क्विंटल उत्पादन का अनुमान ⚡नेपाल में कबड्डी का दम दिखाकर लौटा बक्सर का लाल, जूनियर टीम को गोल्ड दिलाने वाले दीपक का हुआ भव्य सम्मान ⚡बक्सर में सरकारी भवनों की बदलेगी सूरत, स्कूल से अस्पताल और छात्रावास तक चलेगा कायाकल्प अभियान ⚡बाल विवाह के खिलाफ महिला कॉलेज की छात्राओं ने भरी हुंकार, थानाध्यक्ष ने दिलाई कुप्रथा मिटाने की शपथ ⚡बाल विवाह के खिलाफ समस्तीपुर में 500 लोगों ने भरी हुंकार, डीएम ने रथ यात्रा को दिखाई हरी झंडी
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • चेक बाउंस के 300 से अधिक मामलों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, 21 नवंबर को लगेगी विशेष राष्ट्रीय लोक अदालत
Image

चेक बाउंस के 300 से अधिक मामलों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, 21 नवंबर को लगेगी विशेष राष्ट्रीय लोक अदालत

नालंदा, 12 नवंबर (अविनाश पांडेय) चेक बाउंस के मामलों में कानूनी कार्रवाई का सामना कर रहे लोगों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। नालंदा न्यायमंडल में लंबित ऐसे 300 से अधिक मामलों के त्वरित निपटारे की तैयारी शुरू कर दी गई है। आगामी 21 नवंबर 2026 को एनआई एक्ट (चेक बाउंस) से संबंधित विशेष राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित होगी। वहीं, 12 दिसंबर 2026 को भी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इन दोनों आयोजनों में अधिक से अधिक मामलों का आपसी समझौते के आधार पर निष्पादन कराने के लिए न्यायिक प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी सिलसिले में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नालंदा के प्रकोष्ठ में न्यायिक पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नालंदा, बिहारशरीफ के निर्देशन में हुई इस बैठक में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, एसीजेएम प्रथम, एसीजेएम द्वितीय सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में आगामी लोक अदालतों की तैयारियों और मामलों के निष्पादन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जानकारी दी गई कि 21 नवंबर को आयोजित विशेष राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए नालंदा न्यायमंडल में अब तक 300 से अधिक चेक बाउंस मामलों को चिह्नित किया गया है। इन मामलों से जुड़े पक्षकारों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए नोटिस जारी किए जा रहे हैं, ताकि समझौते के माध्यम से अधिकाधिक विवादों का निपटारा हो सके।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नालंदा के सचिव राजेश कुमार गौरव ने बताया कि चिह्नित मामलों में नोटिस तैयार कराने के लिए नालंदा न्यायमंडल के सभी न्यायालयों में पारा विधिक स्वयंसेवकों की प्रतिनियुक्ति की गई है। स्वयंसेवक संबंधित मामलों के नोटिस तैयार करने में जुटे हैं। बैठक का मुख्य उद्देश्य दोनों राष्ट्रीय लोक अदालतों में अधिक से अधिक मामलों का आपसी सहमति से त्वरित और प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित करना है। इससे पक्षकारों को लंबी न्यायिक प्रक्रिया से राहत मिलने की उम्मीद है।

Releated Posts

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बुझा दिया घर का चिराग, 24 वर्षीय रोहित की मौके पर दर्दनाक मौत

बक्सर, 28 नवम्बर (विक्रांत) अनियंत्रित रफ्तार ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं। नावानगर प्रखंड के रूपसागर…

अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर छत से बरसे ईंट-पत्थर; JCB के शीशे चकनाचूर, आधा दर्जन लोग घायल

मुजफ्फरपुर, 28 नवम्बर (संतोष गुप्ता) साहेबगंज बाजार में अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम पर शुक्रवार को उपद्रवियों और…

गांव-पंचायत तक पहुंचेगी गरीबों की आवाज, संतोष सुमन ने तेजस्वी पर बोला तीखा हमला

खगड़िया, 28 नवम्बर (विनोद यादव) गरीबों की समस्याओं के समाधान के लिए अब राजनीतिक दल गांव-पंचायत तक पहुंचकर…

आखिरी गेंद पर मगध का धमाका, पटना ने मेजबान दरभंगा को किया टूर्नामेंट से बाहर

समस्तीपुर, 28 नवम्बर (हर्षिता “अश्क”) पटेल मैदान में चल रही राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडलीय विद्यालय अंडर-14 बालक क्रिकेट…

जनता की शिकायतों पर डीएम सख्त, अधिकारियों को समय सीमा में समाधान का अल्टीमेटम

समस्तीपुर, 28 नवम्बर (हर्षिता “अश्क”) आम लोगों की समस्याओं के समाधान में लापरवाही और अनावश्यक देरी अब बर्दाश्त…

चुरामनपुर में धान की बंपर उपज, कटनी प्रयोग में प्रति हेक्टेयर 68.380 क्विंटल उत्पादन का अनुमान

बक्सर, 27 नवम्बर (विक्रांत) जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत अगहनी धान की उपज का आकलन…

नेपाल में कबड्डी का दम दिखाकर लौटा बक्सर का लाल, जूनियर टीम को गोल्ड दिलाने वाले दीपक का हुआ भव्य सम्मान

बक्सर, 27 नवम्बर (विक्रांत) अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा और दमदार खेल का लोहा मनवाकर बक्सर के…

बक्सर में सरकारी भवनों की बदलेगी सूरत, स्कूल से अस्पताल और छात्रावास तक चलेगा कायाकल्प अभियान

बक्सर, 27 नवम्बर (विक्रांत) जिले में सरकारी संस्थानों की बदहाल तस्वीर बदलने और आम लोगों को बेहतर सुविधाएं…

बाल विवाह के खिलाफ महिला कॉलेज की छात्राओं ने भरी हुंकार, थानाध्यक्ष ने दिलाई कुप्रथा मिटाने की शपथ

बक्सर, 27 नवंबर (विक्रांत) बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ अब बेटियां भी खुलकर आवाज बुलंद करने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top