📅 शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026 | 🇮🇳 नई दिल्ली

रॉयल इंडिया न्यूज़ - देश, राज्य, राजनीति, क्राइम और निष्पक्ष ताज़ा ख़बरें

ब्रेकिंग न्यूज़
⚡चुरामनपुर में धान की बंपर उपज, कटनी प्रयोग में प्रति हेक्टेयर 68.380 क्विंटल उत्पादन का अनुमान ⚡नेपाल में कबड्डी का दम दिखाकर लौटा बक्सर का लाल, जूनियर टीम को गोल्ड दिलाने वाले दीपक का हुआ भव्य सम्मान ⚡बक्सर में सरकारी भवनों की बदलेगी सूरत, स्कूल से अस्पताल और छात्रावास तक चलेगा कायाकल्प अभियान ⚡बाल विवाह के खिलाफ महिला कॉलेज की छात्राओं ने भरी हुंकार, थानाध्यक्ष ने दिलाई कुप्रथा मिटाने की शपथ ⚡बाल विवाह के खिलाफ समस्तीपुर में 500 लोगों ने भरी हुंकार, डीएम ने रथ यात्रा को दिखाई हरी झंडी ⚡नशे से दूर रहकर खेल के मैदान में दिखाएं दम, बक्सर की डीएम ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र ⚡सबौर में जुटेंगे देशभर के 250 कृषि के दिग्गज, खेती की तस्वीर बदलने के लिए बनेगी भविष्य की रणनीति ⚡आधी रात को 170 पुलिसकर्मियों ने घेरा सदर अनुमंडल, ढाई घंटे तक चली ताबड़तोड़ छापेमारी ⚡सरकारी मदद से उद्योग लगाने वाले 315 उद्यमियों का कारोबार चौपट: 254 पर कर्ज वापसी का दबाव, विभाग ने भेजा नोटिस ⚡शादी की खुशियों में जहर घोल गया ब्रेड टोस्ट: चाय के साथ खाते ही छह लोग पड़े बीमार, गांव में मची अफरातफरी
  • Home
  • Crime
  • घर से बुलाकर युवक को मारी गोली: फिर शव लेकर फरार हुए अपराधी, चार दिन बाद भी विवेक का सुराग नहीं, हाजीपुर में मचा हड़कंप
Image

घर से बुलाकर युवक को मारी गोली: फिर शव लेकर फरार हुए अपराधी, चार दिन बाद भी विवेक का सुराग नहीं, हाजीपुर में मचा हड़कंप

पटना, 13 नवंबर (अविनाश कुमार) बिहार के वैशाली जिले में अपराधियों ने ऐसी खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। सराय थाना क्षेत्र के नरेंद्र प्रबोधी गांव में 9-10 नवंबर की रात अपराधियों ने टिक्कू उर्फ विवेक कुमार को घर से बुलाकर गोली मार दी और उसका शव भी अपने साथ लेकर फरार हो गए। घटना के चार दिन बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं मिलने से परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है। मामले ने अब राजनीतिक तूल भी पकड़ लिया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव देर रात पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी, आर्थिक सहायता प्रदान की और विवेक की खोजबीन कराने के साथ न्याय दिलाने का भरोसा दिया।

मीडिया से बातचीत में उन्होंने बिहार सरकार और पुलिस प्रशासन पर तीखा हमला बोला। सांसद ने राज्य में बढ़ते अपराध और महिलाओं के खिलाफ घटनाओं पर सवाल उठाते हुए हाजीपुर को अपराध का केंद्र बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि हाजीपुर-मुजफ्फरपुर से सटे इलाकों में लगातार आपराधिक वारदातें हो रही हैं, लेकिन अपराध पर प्रभावी नियंत्रण नहीं दिख रहा है। पप्पू यादव ने जेल में बंद सुबोध नामक व्यक्ति पर जेल के भीतर से आपराधिक नेटवर्क संचालित करने का गंभीर आरोप लगाया और उसके एनकाउंटर की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ समाज को भी मजबूती से खड़ा होना होगा। इधर, वैशाली पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए नामजद पांच आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रिंस पासवान और गौरव कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 10 नवंबर की सुबह घटनास्थल से दो खोखे बरामद किए गए थे।वारदात में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली गई है। कार के अंदर मिले खून के धब्बों को एफएसएल जांच के लिए भेजा गया है। ग्रामीण एसपी सोनू कुमार राय ने बताया कि शेष तीन नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। अब सबसे बड़ा सवाल है कि विवेक कहां है और उसका शव कब बरामद होगा?

Releated Posts

चुरामनपुर में धान की बंपर उपज, कटनी प्रयोग में प्रति हेक्टेयर 68.380 क्विंटल उत्पादन का अनुमान

बक्सर, 27 नवम्बर (विक्रांत) जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत अगहनी धान की उपज का आकलन…

नेपाल में कबड्डी का दम दिखाकर लौटा बक्सर का लाल, जूनियर टीम को गोल्ड दिलाने वाले दीपक का हुआ भव्य सम्मान

बक्सर, 27 नवम्बर (विक्रांत) अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा और दमदार खेल का लोहा मनवाकर बक्सर के…

बक्सर में सरकारी भवनों की बदलेगी सूरत, स्कूल से अस्पताल और छात्रावास तक चलेगा कायाकल्प अभियान

बक्सर, 27 नवम्बर (विक्रांत) जिले में सरकारी संस्थानों की बदहाल तस्वीर बदलने और आम लोगों को बेहतर सुविधाएं…

बाल विवाह के खिलाफ महिला कॉलेज की छात्राओं ने भरी हुंकार, थानाध्यक्ष ने दिलाई कुप्रथा मिटाने की शपथ

बक्सर, 27 नवंबर (विक्रांत) बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ अब बेटियां भी खुलकर आवाज बुलंद करने…

बाल विवाह के खिलाफ समस्तीपुर में 500 लोगों ने भरी हुंकार, डीएम ने रथ यात्रा को दिखाई हरी झंडी

समस्तीपुर, 27 नवंबर (हर्षिता “अश्क”) बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति पर लगाम लगाने के लिए समस्तीपुर में शुक्रवार…

नशे से दूर रहकर खेल के मैदान में दिखाएं दम, बक्सर की डीएम ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र

बक्सर, 26 नवंबर (विक्रांत) युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक…

सबौर में जुटेंगे देशभर के 250 कृषि के दिग्गज, खेती की तस्वीर बदलने के लिए बनेगी भविष्य की रणनीति

बक्सर, 27 नवम्बर (विक्रांत) भारतीय कृषि को नई तकनीक, आधुनिक अनुसंधान और नवाचारों से जोड़ने के लिए बिहार…

आधी रात को 170 पुलिसकर्मियों ने घेरा सदर अनुमंडल, ढाई घंटे तक चली ताबड़तोड़ छापेमारी

समस्तीपुर, 27 नवंबर (हर्षिता “अश्क”) जिले में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन…

सरकारी मदद से उद्योग लगाने वाले 315 उद्यमियों का कारोबार चौपट: 254 पर कर्ज वापसी का दबाव, विभाग ने भेजा नोटिस

पटना, 27 नवंबर (पटना डेस्क) सरकारी सहायता के सहारे अपना कारोबार खड़ा करने और आत्मनिर्भर बनने का सपना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top