• Home
  • राष्ट्रीय
  • घबराने की जरूरत नहीं: 40 दिन का है भारतीय तेल भंडार , संकट के बीच सरकार अलर्ट मोड में
Image

घबराने की जरूरत नहीं: 40 दिन का है भारतीय तेल भंडार , संकट के बीच सरकार अलर्ट मोड में

नई दिल्ली, 01 अप्रैल (अशोक “अश्क”) वैश्विक ऊर्जा संकट और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच देशवासियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (PNGRB) ने साफ किया है कि भारत के पास मौजूदा समय में इतना तरल ईंधन भंडार मौजूद है, जो 20 से 40 दिनों की जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त है।

पीएनजीआरबी के सचिव अंजन कुमार मिश्रा ने ‘पीएचडीसीसीआई हाइड्रोकार्बन समिट 2026’ के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देश में फिलहाल ईंधन को लेकर किसी तरह की कमी नहीं है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इतना बड़ा भंडार बनाना संभव नहीं है जो कई महीनों तक चले। मिश्रा ने स्वीकार किया कि पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष का असर भारत पर पड़ रहा है, लेकिन सरकार पूरी तरह सतर्क है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि देश ऊर्जा आपूर्ति के मामले में सुरक्षित स्थिति में है। दिलचस्प बात यह है कि भारत इस कठिन समय में सिर्फ अपनी जरूरतें ही पूरी नहीं कर रहा, बल्कि बांग्लादेश और श्रीलंका जैसे पड़ोसी देशों की भी मदद कर रहा है। यह भारत की ऊर्जा कूटनीति और मजबूत आपूर्ति प्रबंधन को दर्शाता है। आयात पर निर्भरता को लेकर उन्होंने कहा कि घरेलू उत्पादन बढ़ाना एक लंबी प्रक्रिया है, जिसे तुरंत हासिल नहीं किया जा सकता। हालांकि, भारत ने अब तेल आयात के स्रोतों को विविध बनाया है और रूस, वेनेजुएला जैसे देशों से भी खरीद बढ़ाई है, जिससे जोखिम कम हुआ है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर वैश्विक संकट लंबा चलता है और कीमतें बढ़ती हैं, तो इसका असर अस्थायी होगा। मिश्रा ने भी उम्मीद जताई कि हालात सामान्य होने पर कीमतें फिर से पहले के स्तर पर लौट आएंगी।

Releated Posts

जेनरेशन गटर से देश की ताकत तक: कंगना रनौत के बदले सुर, Gen Z पर नए बयान से फिर छिड़ी बहस

नई दिल्ली, 07 अगस्त (अशोक “अश्क”) अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत एक बार फिर अपने बयानों को…

वीर सपूतों को सलाम: फाउंडेशन स्कूल में वीरों की गाथा सुन छलक पड़े आंसू

बक्सर, 31 जुलाई (विक्रांत) कारगिल विजय दिवस पर फाउंडेशन स्कूल, बक्सर का सभागार रविवार को राष्ट्रभक्ति, वीरता और…

आधार अपडेट नहीं कराया तो अटक सकती हैं सरकारी सेवाए: बैंक, लोन और OTP तक में होगी परेशानी

नई दिल्ली, 26 जुलाई (अशोक “अश्क”) अगर आपने आधार कार्ड बनवाने के बाद वर्षों से उसमें कोई बदलाव…

ISRO में मची हलचल: वैज्ञानिकों के लगातार इस्तीफों से सरकार सख्त, नए आदेश के बिना नहीं मिलेगी मंजूरी

नई दिल्ली, 16 जुलाई (अशोक “अश्क”) भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम को लेकर एक अहम घटनाक्रम सामने आया है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top