• Home
  • मुख्य समाचार
  • गोवा में थमा बॉलीवुड के नाना का सफर; 75 की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, 45 मिनट तक चला जिंदगी बचाने का संघर्ष
Image

गोवा में थमा बॉलीवुड के नाना का सफर; 75 की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, 45 मिनट तक चला जिंदगी बचाने का संघर्ष

नई दिल्ली, 08 अक्टूबर (अशोक “अश्क”) बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके अचानक निधन की खबर से हिंदी और मराठी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। नाना पाटेकर को गुरुवार सुबह गोवा के डोना पाउला स्थित उनके घर में अचेत अवस्था में पाया गया। इसके बाद उन्हें तत्काल मणिपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मणिपाल अस्पताल के डॉक्टर शेखर सालकर के अनुसार, नाना पाटेकर को गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया था। अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों की टीम ने उन्हें बचाने के लिए करीब 45 मिनट तक लगातार सीपीआर दिया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। डॉक्टरों ने सुबह करीब 5:20 बजे उनके निधन की पुष्टि की।

घटना के बाद मेडिको-लीगल केस (एमएलसी) दर्ज किया गया है और मौत के कारणों की विस्तृत पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा।नाना पाटेकर के निधन की खबर सामने आते ही उनके प्रशंसकों और फिल्म जगत में मातम पसर गया। अपनी दमदार आवाज, तीखे संवाद और हर किरदार में जान डाल देने वाली अदाकारी के लिए मशहूर नाना पाटेकर ने हिंदी के साथ मराठी सिनेमा में भी अलग पहचान बनाई थी। उन्होंने गंभीर भूमिकाओं से लेकर खलनायक और हास्य किरदारों तक अपनी अभिनय प्रतिभा का लोहा मनवाया।

नाना पाटेकर के बेटे मल्हार पाटेकर ने भी उनके निधन की पुष्टि की है और बताया कि वह गोवा जा रहे हैं। परिवार की ओर से विस्तृत बयान बाद में जारी किए जाने की बात कही गई है।नाना पाटेकर के अचानक निधन ने भारतीय सिनेमा को गहरा झटका दिया है। पर्दे पर अपनी प्रभावशाली मौजूदगी से करोड़ों दर्शकों के दिलों पर राज करने वाला यह बेहतरीन कलाकार अब हमेशा के लिए यादों में रह गया।

Releated Posts

दुर्गा पूजा पर समस्तीपुर में हाई अलर्ट: पंडाल से विसर्जन तक कड़ी निगरानी, रावण दहन की सुरक्षा पर भी प्रशासन सख्त

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

मुजफ्फरपुर में जमीन फर्जीवाड़े पर प्रशासन का शिकंजा: तत्कालीन सीओ महेंद्र शुक्ला गिरफ्तार, एसएसपी के एक्शन से मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर, 13 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) जिले में जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े और सरकारी पद के कथित दुरुपयोग के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

दुर्गा पूजा पर बक्सर में प्रशासन अलर्ट: डीएम-एसपी ने पूजा स्थलों का लिया जायजा, भीड़ और सुरक्षा पर कड़ी नजर

बक्सर, 13 अक्टूबर (विक्रांत) दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर छात्राओं को किया जागरूक, क्विज में पुष्पम कुमारी ने मारी बाजी

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को महिला महाविद्यालय,…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top