• Home
  • राज्य समाचार
  • गीडा में औद्योगिक क्रांति की दस्तक: 42.50 करोड़ की फ्लैटेड फैक्ट्री का लोकार्पण आज, 208 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात
Image

गीडा में औद्योगिक क्रांति की दस्तक: 42.50 करोड़ की फ्लैटेड फैक्ट्री का लोकार्पण आज, 208 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

गोरखपुर, 03 जून (अंकित यादव) पूर्वांचल के औद्योगिक विकास को नई उड़ान देने जा रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) में आयोजित भव्य समारोह के दौरान प्रदेश के दूसरे अत्याधुनिक फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण करेंगे। 42.50 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह परियोजना न केवल सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलेगी, बल्कि हजारों युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा करेगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री करीब 208 करोड़ रुपये की लागत वाली 71 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी करेंगे।

गीडा के सेक्टर-13 में करीब 2.68 एकड़ क्षेत्र में विकसित इस आधुनिक फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स को मुख्यमंत्री की औद्योगिक विकास की सोच के अनुरूप तैयार किया गया है। कानपुर के बाद प्रदेश का यह दूसरा फ्लैटेड कॉम्प्लेक्स है, जो ‘प्लग एंड प्ले’ मॉडल पर आधारित है। यहां उद्यमियों को बिजली, पानी, सुरक्षा सहित सभी मूलभूत सुविधाएं पहले से उपलब्ध रहेंगी, जिससे वे बिना अतिरिक्त बुनियादी ढांचा विकसित किए सीधे उत्पादन कार्य शुरू कर सकेंगे।गीडा की मुख्य कार्यपालक अधिकारी अनुज मलिक के अनुसार, जी प्लस-3 इंडस्ट्रियल ब्लॉक में 80 औद्योगिक इकाइयों की स्थापना की जा सकेगी, जबकि जी प्लस-1 यूटिलिटी ब्लॉक में 42 इकाइयों के लिए स्थान उपलब्ध कराया गया है।

यहां बैंक, गोदाम, सेल्स शोरूम और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों की भी व्यवस्था होगी। इस परियोजना से प्रत्यक्ष रूप से करीब एक हजार लोगों को रोजगार मिलने का अनुमान है। रेडीमेड गारमेंट, आईटी, फार्मा और अन्य प्रदूषण रहित उद्योगों को विशेष बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।मुख्यमंत्री गीडा के विभिन्न सेक्टरों में सड़क, नाली, पुलिया, विद्युत व्यवस्था, वेस्ट मैनेजमेंट, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और सीवरेज नेटवर्क जैसी आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी 207.96 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का भी लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इन योजनाओं से औद्योगिक क्षेत्र में निवेश का माहौल और मजबूत होगा।कार्यक्रम का एक और महत्वपूर्ण आकर्षण गीडा सेक्टर-11 स्थित ग्राम कालेसर में बने ईडब्ल्यूएस और एलआईजी आवासीय परिसर का उद्घाटन होगा। 18.54 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस परियोजना में 96 फ्लैट तैयार किए गए हैं। ई-लॉटरी के माध्यम से इनका आवंटन गीडा में कार्यरत श्रमिकों को किया जा चुका है। पार्क, सामुदायिक केंद्र और खेल मैदान जैसी सुविधाओं से सुसज्जित यह आवासीय परिसर कामगारों के बेहतर जीवन और सुरक्षित भविष्य की नई पहचान बनेगा।

Releated Posts

थार और ट्रक की आमने-सामने भीषण टक्कर: दो युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर

पटना, 04 अक्टूबर (पटना डेस्क) भागलपुर जिले के अकबरनगर थाना क्षेत्र के खैरहिया के समीप मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन पर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 4, 2026

अनंतगिरि घाट पर मौत का सफर: बेकाबू निजी बस पलटी, चार महिलाओं की मौत, 15 घायल

हैदराबाद, 03 अक्टूबर (अंकिता राय) तेलंगाना के विकाराबाद जिले में शनिवार को अनंतगिरि घाट रोड पर एक दर्दनाक…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 3, 2026

सरकारी आवास पर लगा फरियादियों का तांता, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं

लखनऊ, 21 सितम्बर (सहयोगी संवाददाता विक्रांत) राजधानी स्थित सरकारी आवास पर राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त उत्तर प्रदेश…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 21, 2026

टीएमसी के पूर्व विधायक की रहस्यमय मौत से सनसनी: पार्टी कार्यालय में फंदे से लटका मिला शव, सुसाइड नोट मिलने से बढ़ा सस्पेंस

कोलकाता, 16 अगस्त (कोलकाता) पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पूर्व विधायक और पश्चिम…

ByByअशोक अश्क अगस्त 16, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top