लखनऊ, 21 सितम्बर (सहयोगी संवाददाता विक्रांत) राजधानी स्थित सरकारी आवास पर राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सत्येन्द्र कुमार बीनू ने नागरिकों की समस्याएं और पीड़ा सुनीं। विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सामाजिक समस्याओं को उनके समक्ष रखा और समाधान की गुहार लगाई। सत्येन्द्र कुमार बीनू ने फरियाद लेकर पहुंचे लोगों से बारी-बारी से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। नागरिकों ने जमीन, प्रशासनिक कार्यों, स्थानीय स्तर पर उत्पन्न परेशानियों समेत विभिन्न मामलों से संबंधित अपनी शिकायतें रखी।

इस दौरान उन्होंने संबंधित मामलों की जानकारी लेते हुए लोगों को आवश्यक सहयोग का भरोसा दिलाया।आयोग के सदस्य ने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान की दिशा में आवश्यक पहल करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने फरियादियों से कहा कि अपनी समस्याओं के संबंध में उपलब्ध दस्तावेजों और तथ्यों के साथ संबंधित विभागों से संपर्क करें, ताकि मामलों के निस्तारण में आसानी हो। सरकारी आवास पर आयोजित इस मुलाकात के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।
लोगों ने आयोग के सदस्य के समक्ष अपनी बात रखने के बाद उम्मीद जताई कि उनकी शिकायतों पर संबंधित स्तर से कार्रवाई होगी।सत्येन्द्र कुमार बीनू ने कहा कि नागरिकों की समस्याओं को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। जरूरतमंद लोगों को उनकी शिकायतों के समाधान के लिए उचित मार्गदर्शन और संबंधित अधिकारियों तक मामला पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। मुलाकात के दौरान लोगों ने अपनी समस्याएं खुलकर रखी।

आयोग के सदस्य ने सभी फरियादियों की बात सुनने के बाद आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित स्तर पर पहल करने का आश्वासन दिया। इस दौरान सरकारी आवास पर नागरिकों की आवाजाही बनी रही और लोग अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर पहुंचे।


















