• Home
  • मुख्य समाचार
  • गंदगी के खिलाफ समस्तीपुर में बड़ा अभियान, डीएम ने स्वच्छता कर्मियों के साथ लिया संकल्प
Image

गंदगी के खिलाफ समस्तीपुर में बड़ा अभियान, डीएम ने स्वच्छता कर्मियों के साथ लिया संकल्प

समस्तीपुर, 18 सितम्बर (हर्षिता “अश्क”) स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान का शुक्रवार को समाहरणालय परिसर में जोरदार आगाज हुआ। जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने स्वच्छता कर्मियों के साथ स्वच्छता शपथ दिलाकर जिले में अभियान की शुरुआत की। मौके पर डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह, निदेशक डीआरडीए, जिला समन्वयक, सलाहकार सहित प्रखंड स्तरीय कर्मी मौजूद रहे।जिले की सभी पंचायतों में यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक चलेगा।

इस वर्ष अभियान की थीम ‘स्वच्छता में सहभागिता, स्वच्छ भारत विकसित भारत’ रखी गई है। इसके तहत गंदगी वाले छोटे-बड़े स्थानों और स्वच्छता लक्षित इकाइयों को चिह्नित कर साफ कराया जाएगा।सभी प्रखंडों और पंचायतों में सार्वजनिक स्थलों की सफाई के साथ सरकारी व निजी कार्यालयों, स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य केंद्रों, पंचायत भवनों, धार्मिक व पर्यटन स्थलों, हाट-बाजारों तथा जलस्रोतों की सफाई कराई जाएगी। प्लास्टिक कचरे से मुक्ति के लिए श्रमदान और जागरूकता अभियान भी चलेगा।

स्वच्छता कर्मियों के लिए सुरक्षा शिविर आयोजित कर स्वास्थ्य जांच, बीमा और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की पहल होगी। लोगों को जूट, कपड़े, कागज अथवा इको-फ्रेंडली थैलों के इस्तेमाल और कचरा नहीं फैलाने के लिए जागरूक किया जाएगा।

डीएम ने सभी बीडीओ और प्रखंड समन्वयकों को जिला स्वच्छता कार्यालय से समन्वय स्थापित कर निर्धारित समय-सीमा में अभियान पूरा कराने का निर्देश दिया। साफ किए गए सांस्कृतिक एवं सार्वजनिक स्थलों की तस्वीरें स्वच्छता ही सेवा पोर्टल पर अपलोड की जाएंगी।

Releated Posts

दुर्गा पूजा पर समस्तीपुर में हाई अलर्ट: पंडाल से विसर्जन तक कड़ी निगरानी, रावण दहन की सुरक्षा पर भी प्रशासन सख्त

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

मुजफ्फरपुर में जमीन फर्जीवाड़े पर प्रशासन का शिकंजा: तत्कालीन सीओ महेंद्र शुक्ला गिरफ्तार, एसएसपी के एक्शन से मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर, 13 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) जिले में जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े और सरकारी पद के कथित दुरुपयोग के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

दुर्गा पूजा पर बक्सर में प्रशासन अलर्ट: डीएम-एसपी ने पूजा स्थलों का लिया जायजा, भीड़ और सुरक्षा पर कड़ी नजर

बक्सर, 13 अक्टूबर (विक्रांत) दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर छात्राओं को किया जागरूक, क्विज में पुष्पम कुमारी ने मारी बाजी

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को महिला महाविद्यालय,…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top