📅 शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026 | 🇮🇳 नई दिल्ली

रॉयल इंडिया न्यूज़ - देश, राज्य, राजनीति, क्राइम और निष्पक्ष ताज़ा ख़बरें

ब्रेकिंग न्यूज़
⚡चुरामनपुर में धान की बंपर उपज, कटनी प्रयोग में प्रति हेक्टेयर 68.380 क्विंटल उत्पादन का अनुमान ⚡नेपाल में कबड्डी का दम दिखाकर लौटा बक्सर का लाल, जूनियर टीम को गोल्ड दिलाने वाले दीपक का हुआ भव्य सम्मान ⚡बक्सर में सरकारी भवनों की बदलेगी सूरत, स्कूल से अस्पताल और छात्रावास तक चलेगा कायाकल्प अभियान ⚡बाल विवाह के खिलाफ महिला कॉलेज की छात्राओं ने भरी हुंकार, थानाध्यक्ष ने दिलाई कुप्रथा मिटाने की शपथ ⚡बाल विवाह के खिलाफ समस्तीपुर में 500 लोगों ने भरी हुंकार, डीएम ने रथ यात्रा को दिखाई हरी झंडी ⚡नशे से दूर रहकर खेल के मैदान में दिखाएं दम, बक्सर की डीएम ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र ⚡सबौर में जुटेंगे देशभर के 250 कृषि के दिग्गज, खेती की तस्वीर बदलने के लिए बनेगी भविष्य की रणनीति ⚡आधी रात को 170 पुलिसकर्मियों ने घेरा सदर अनुमंडल, ढाई घंटे तक चली ताबड़तोड़ छापेमारी ⚡सरकारी मदद से उद्योग लगाने वाले 315 उद्यमियों का कारोबार चौपट: 254 पर कर्ज वापसी का दबाव, विभाग ने भेजा नोटिस ⚡शादी की खुशियों में जहर घोल गया ब्रेड टोस्ट: चाय के साथ खाते ही छह लोग पड़े बीमार, गांव में मची अफरातफरी
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • कायाकल्प अभियान पर डीएम का सख्त एक्शन: लापरवाही बर्दाश्त नहीं, सरकारी स्कूलों, अस्पतालों और आंगनबाड़ी केंद्रों की बदलेगी सूरत
Image

कायाकल्प अभियान पर डीएम का सख्त एक्शन: लापरवाही बर्दाश्त नहीं, सरकारी स्कूलों, अस्पतालों और आंगनबाड़ी केंद्रों की बदलेगी सूरत

समस्तीपुर, 17 नवम्बर (हर्षिता “अश्क”) जिले के सरकारी स्कूलों, अस्पतालों और आंगनबाड़ी केंद्रों की बदहाल व्यवस्था सुधारने को लेकर जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने सख्त रुख अपनाया है। कायाकल्प अभियान के तहत संचालित योजनाओं में तेजी लाने और सभी लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया गया है। डीएम ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी विभाग अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें।मंगलवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित समीक्षा बैठक में ग्रामीण विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, समेकित बाल विकास सेवाएं (ICDS), शिक्षा विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत संचालित कायाकल्प अभियान की योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।

इस दौरान डीएम ने विभागवार योजनाओं की अद्यतन प्रगति, कार्यों की वास्तविक स्थिति और क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं की जानकारी संबंधित पदाधिकारियों से ली।समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वीकृत योजनाओं को केवल कागजों तक सीमित नहीं रखें, बल्कि धरातल पर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराएं। उन्होंने लंबित कार्यों को प्राथमिकता देने, नियमित निरीक्षण एवं अनुश्रवण करने तथा विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्यों में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया। बैठक में सरकारी संस्थानों की आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने का मुद्दा प्रमुखता से उठा। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के शैक्षणिक संस्थानों, स्वास्थ्य केंद्रों और आंगनबाड़ी केंद्रों में भवनों की मरम्मत, रंग-रोगन, स्वच्छ पेयजल, शौचालय तथा अन्य जरूरी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

डीएम ने कहा कि इन संस्थानों में आने वाले विद्यार्थियों, मरीजों, महिलाओं और बच्चों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण मिलना चाहिए।उन्होंने कहा कि कायाकल्प अभियान का मूल उद्देश्य सरकारी संस्थानों की तस्वीर बदलना और आम लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसमें किसी भी स्तर पर उदासीनता नहीं होनी चाहिए।बैठक में उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह, सिविल सर्जन डॉ. राजीव कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी विष्णु देव मंडल, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (ICDS) सुनीता सहित विभिन्न विभागों के संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे।

Releated Posts

चुरामनपुर में धान की बंपर उपज, कटनी प्रयोग में प्रति हेक्टेयर 68.380 क्विंटल उत्पादन का अनुमान

बक्सर, 27 नवम्बर (विक्रांत) जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत अगहनी धान की उपज का आकलन…

नेपाल में कबड्डी का दम दिखाकर लौटा बक्सर का लाल, जूनियर टीम को गोल्ड दिलाने वाले दीपक का हुआ भव्य सम्मान

बक्सर, 27 नवम्बर (विक्रांत) अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा और दमदार खेल का लोहा मनवाकर बक्सर के…

बक्सर में सरकारी भवनों की बदलेगी सूरत, स्कूल से अस्पताल और छात्रावास तक चलेगा कायाकल्प अभियान

बक्सर, 27 नवम्बर (विक्रांत) जिले में सरकारी संस्थानों की बदहाल तस्वीर बदलने और आम लोगों को बेहतर सुविधाएं…

बाल विवाह के खिलाफ महिला कॉलेज की छात्राओं ने भरी हुंकार, थानाध्यक्ष ने दिलाई कुप्रथा मिटाने की शपथ

बक्सर, 27 नवंबर (विक्रांत) बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ अब बेटियां भी खुलकर आवाज बुलंद करने…

बाल विवाह के खिलाफ समस्तीपुर में 500 लोगों ने भरी हुंकार, डीएम ने रथ यात्रा को दिखाई हरी झंडी

समस्तीपुर, 27 नवंबर (हर्षिता “अश्क”) बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति पर लगाम लगाने के लिए समस्तीपुर में शुक्रवार…

नशे से दूर रहकर खेल के मैदान में दिखाएं दम, बक्सर की डीएम ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र

बक्सर, 26 नवंबर (विक्रांत) युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक…

सबौर में जुटेंगे देशभर के 250 कृषि के दिग्गज, खेती की तस्वीर बदलने के लिए बनेगी भविष्य की रणनीति

बक्सर, 27 नवम्बर (विक्रांत) भारतीय कृषि को नई तकनीक, आधुनिक अनुसंधान और नवाचारों से जोड़ने के लिए बिहार…

आधी रात को 170 पुलिसकर्मियों ने घेरा सदर अनुमंडल, ढाई घंटे तक चली ताबड़तोड़ छापेमारी

समस्तीपुर, 27 नवंबर (हर्षिता “अश्क”) जिले में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन…

सरकारी मदद से उद्योग लगाने वाले 315 उद्यमियों का कारोबार चौपट: 254 पर कर्ज वापसी का दबाव, विभाग ने भेजा नोटिस

पटना, 27 नवंबर (पटना डेस्क) सरकारी सहायता के सहारे अपना कारोबार खड़ा करने और आत्मनिर्भर बनने का सपना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top