• Home
  • खेल
  • कल्याण बिगहा बना निशानेबाजों का महाकुंभ, 650 से ज्यादा शूटरों के बीच आज से शुरू होगी बिहार की सबसे बड़ी शूटिंग जंग
Image

कल्याण बिगहा बना निशानेबाजों का महाकुंभ, 650 से ज्यादा शूटरों के बीच आज से शुरू होगी बिहार की सबसे बड़ी शूटिंग जंग

नालंदा 22 जून (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले के हरनौत प्रखंड स्थित कल्याण बिगहा इंडोर शूटिंग रेंज सोमवार से राज्य के सबसे बड़े निशानेबाजी आयोजन का गवाह बनने जा रहा है। 36वीं बिहार स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ 23 जून से होगा, जिसमें बिहार के विभिन्न जिलों से पहुंचे 650 से अधिक निशानेबाज अपनी प्रतिभा का दमखम दिखाएंगे। तीन दिवसीय यह प्रतियोगिता 25 जून तक चलेगी और इसमें 10 मीटर एयर राइफल तथा 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धाओं में रोमांचक मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता को लेकर कल्याण बिगहा पूरी तरह खेलमय माहौल में रंग चुका है। आयोजन की सभी तैयारियां अंतिम रूप ले चुकी हैं।

तकनीकी विशेषज्ञों और अधिकारियों की टीम स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा ले रही है। तकनीकी विशेषज्ञ रंजन कुमार सिंह, बिपुल पाल, मनीष समेत कई अधिकारी प्रतियोगिता के सफल संचालन में जुटे हुए हैं।शूटिंग रेंज के प्रशिक्षक कौशल नौगरैया ने बताया कि पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मुंगेर, आरा, नालंदा, नवादा, सिवान, जहानाबाद और लखीसराय सहित कई जिलों के क्लबों एवं शूटिंग अकादमियों के खिलाड़ी इसमें भाग ले रहे हैं। बिहार स्टेट राइफल एसोसिएशन (बीएसआरए) के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय रिकॉर्ड (एनआर) और अंतरराष्ट्रीय शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (आईएसएसएफ) के मानकों पर आधारित इवेंट शामिल किए गए हैं।

प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला वर्ग के साथ जूनियर, यूथ, सब-यूथ और मास्टर श्रेणियों में मुकाबले होंगे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा। आयोजकों के अनुसार पिछले वर्ष 450 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था, जबकि इस बार संख्या 650 के पार पहुंच गई है। 25 जून को आयोजित समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रभारी उमेश पासवान ने खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। यह आयोजन नालंदा को राज्य के खेल मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Releated Posts

बक्सर में खेल प्रतिभाओं का महासंग्राम शुरू, SGFI प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

बक्सर, 29 सितंबर (विक्रांत) जिले में खेल प्रतिभाओं के लिए तीन दिवसीय महासंग्राम का मंगलवार को आगाज हुआ।…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 29, 2026

पटेल मैदान में दौड़ा जोश, स्कूल खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने मचाया धमाल

समस्तीपुर, 29 सितम्बर (हर्षिता “अश्क”) पटेल मैदान पर मंगलवार सुबह खिलाड़ियों ने जैसे ही फर्राटा भरा, तालियों की…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 29, 2026

बीएयू में खेलों का दिखा जुनून: कैरम से वॉकथॉन तक मैदान में उतरे छात्र-कर्मचारी, फिटनेस का दिया दमदार संदेश

बक्सर, 01 सितंबर (विक्रांत) बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), सबौर में राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 का तीन दिवसीय समारोह खेल…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 1, 2026

डुमरांव में कबड्डी का महासंग्राम: 32 टीमों के दमदार मुकाबलों से गूंजा मैदान, बनारस और कैमूर ने जीता स्टेट लेवल खिताब

बक्सर, 09 अगस्त (विक्रांत) डुमरांव की धरती पर आयोजित **मां डुमरेजीन स्टेट लेवल कबड्डी प्रतियोगिता खेल प्रेमियों के…

ByByअशोक अश्क अगस्त 9, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top