Image

ईरान का दावा: दूसरा अमेरिकी F-35 मार गिराया, जंग ने लिया खतरनाक मोड़

नई दिल्ली, 03 अप्रैल (अशोक “अश्क”) अमेरिका और ईरान के बीच जारी भीषण युद्ध आज 35वें दिन में प्रवेश कर गया है और हालात लगातार विस्फोटक होते जा रहे हैं। इसी बीच ईरान ने एक बड़ा और चौंकाने वाला दावा कर वैश्विक हलकों में हलचल मचा दी है। ईरानी सेना के अनुसार, उसके अत्याधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम ने बमबारी के मिशन पर आए एक और अमेरिकी F-35 स्टील्थ फाइटर जेट को मार गिराया है। हालांकि इस दावे की अभी तक किसी स्वतंत्र एजेंसी से पुष्टि नहीं हो सकी है।

ईरान का कहना है कि यह कारवाई सेंट्रल ईरान के आसमान में की गई, जहां सटीक मिसाइल हमले से विमान को निशाना बनाया गया। ईरानी सैन्य मुख्यालय ‘खातम अल-अंबिया’ ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए बताया कि जैसे ही मिसाइल जेट से टकराई, उसमें भीषण विस्फोट हुआ और वह पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गया। सेना का दावा है कि इस हमले में पायलट के बचने की संभावना बेहद कम है।ईरानी अधिकारियों ने यह भी कहा कि यह फाइटर जेट ब्रिटेन के RAF Lakenheath बेस से संचालित एक विशेष स्क्वाड्रन का हिस्सा था।

दूसरी ओर, अमेरिकी रक्षा विभाग ने इस पूरे मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है, जिससे सस्पेंस और गहरा गया है। गौरतलब है कि इससे पहले 19 मार्च 2026 को भी ईरान ने पहली बार एक F-35 को मार गिराने का दावा कर दुनिया को चौंका दिया था। उस समय यह घटना इसलिए भी अहम मानी गई थी क्योंकि F-35 को दुनिया का सबसे उन्नत और ‘अदृश्य’ स्टील्थ विमान माना जाता है, जो रडार से बचकर हमला करने में सक्षम है। अगर ईरान का यह ताजा दावा सही साबित होता है, तो यह अमेरिकी वायुसेना के लिए बड़ा तकनीकी और रणनीतिक झटका होगा। साथ ही यह संकेत भी देगा कि ईरान की रक्षा क्षमता अपेक्षा से कहीं अधिक मजबूत है, जिससे इस युद्ध के और भी खतरनाक होने की आशंका बढ़ गई है।

Releated Posts

US-Iran डील से भारत को बड़ी राहत: सस्ता हो सकता है पेट्रोल, घट सकती है EMI, हवाई सफर भी होगा किफायती

नई दिल्ली, 17 जून (अशोक “अश्क”) अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौते को लेकर दुनिया भर…

ByByअशोक अश्क जून 17, 2026

भारत पर मंडराया तेल संकट का खतरा: G7 में रूस पर शिकंजा कसने की तैयारी, सस्ते तेल की सप्लाई पर संकट के बादल

नई दिल्ली, 17 जून (अशोक “अश्क”) फ्रांस में चल रहे G7 शिखर सम्मेलन से भारत के लिए एक…

ByByअशोक अश्क जून 17, 2026

कनाडा में बिश्नोई गैंग की दहशत: मिठाई की दुकान पर फायरिंग, सोशल मीडिया पर वायरल हुई जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली, 12 जून (अशोक “अश्क”) कनाडा में एक बार फिर कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सुर्खियों…

ByByअशोक अश्क जून 12, 2026

नेपाल में बालेन शाह के बयान से भूचाल: नेपाल ने भी भारतीय जमीन पर किया अतिक्रमण, संसद से सड़क तक मचा सियासी घमासन

नई दिल्ली, 01 जून (सेंट्रल डेस्क) नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के एक बयान ने देश की राजनीति…

ByByअशोक अश्क जून 1, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top