• Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आसमान में ‘ड्रोन दानव’ की एंट्री: चीन का चांगयिंग-8 उठाएगा 3.5 टनों का भार, दुनिया दंग
Image

आसमान में ‘ड्रोन दानव’ की एंट्री: चीन का चांगयिंग-8 उठाएगा 3.5 टनों का भार, दुनिया दंग

नई दिल्ली, 01 अप्रैल (अशोक “अश्क”) वैश्विक तकनीकी प्रतिस्पर्धा के बीच चीन ने एक ऐसा अत्याधुनिक कार्गो ड्रोन तैयार किया है, जिसने दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। ‘चांगयिंग-8’ नामक यह विशाल एयरक्राफ्ट भारी-भरकम वजन उठाने की क्षमता के कारण चर्चा का केंद्र बन गया है। दावा किया जा रहा है कि यह अपने ही वजन के बराबर यानी करीब 3.5 टन तक का भार लेकर उड़ान भर सकता है।

मंगलवार को इसकी सफल टेस्टिंग के बाद इसे जल्द ही पूर्ण रूप से लॉन्च करने की तैयारी है। इस ड्रोन की खासियत यह है कि यह छोटे और सीमित सुविधाओं वाले रनवे से भी आसानी से टेकऑफ और लैंडिंग कर सकता है, जिससे दूर-दराज और दुर्गम क्षेत्रों में सप्लाई मिशन बेहद आसान हो जाएंगे।तकनीकी रूप से उन्नत इस ड्रोन का एयरफ्रेम करीब 17 मीटर लंबा है, जबकि इसके पंख लगभग 25 मीटर तक फैले हुए हैं। इसमें 18 क्यूबिक मीटर तक सामान रखने की क्षमता है।

आगे और पीछे दोनों ओर गेट दिए गए हैं, जिससे माल चढ़ाने-उतारने में आसानी होती है। इसमें दो शक्तिशाली टर्बोप्रॉप इंजन लगाए गए हैं, जो इसकी कार्यक्षमता को और मजबूत बनाते हैं।विशेषज्ञों के अनुसार, चांगयिंग-8 का उपयोग नागरिक और सैन्य दोनों क्षेत्रों में किया जा सकेगा। आपदा राहत, इमरजेंसी कम्युनिकेशन, मौसम अनुसंधान और इलेक्ट्रॉनिक निगरानी जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में इसकी भूमिका अहम मानी जा रही है।चीन की यह नई तकनीक वैश्विक ड्रोन तकनीक में बड़ा बदलाव ला सकती है।

Releated Posts

US-Iran डील से भारत को बड़ी राहत: सस्ता हो सकता है पेट्रोल, घट सकती है EMI, हवाई सफर भी होगा किफायती

नई दिल्ली, 17 जून (अशोक “अश्क”) अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौते को लेकर दुनिया भर…

ByByअशोक अश्क जून 17, 2026

भारत पर मंडराया तेल संकट का खतरा: G7 में रूस पर शिकंजा कसने की तैयारी, सस्ते तेल की सप्लाई पर संकट के बादल

नई दिल्ली, 17 जून (अशोक “अश्क”) फ्रांस में चल रहे G7 शिखर सम्मेलन से भारत के लिए एक…

ByByअशोक अश्क जून 17, 2026

कनाडा में बिश्नोई गैंग की दहशत: मिठाई की दुकान पर फायरिंग, सोशल मीडिया पर वायरल हुई जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली, 12 जून (अशोक “अश्क”) कनाडा में एक बार फिर कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सुर्खियों…

ByByअशोक अश्क जून 12, 2026

नेपाल में बालेन शाह के बयान से भूचाल: नेपाल ने भी भारतीय जमीन पर किया अतिक्रमण, संसद से सड़क तक मचा सियासी घमासन

नई दिल्ली, 01 जून (सेंट्रल डेस्क) नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के एक बयान ने देश की राजनीति…

ByByअशोक अश्क जून 1, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top