• Home
  • मौसम
  • आसमान बरसाएगा कहर: 11 राज्यों में होगी बेमौसम बारिश, 70 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी तूफानी हवाएं
Image

आसमान बरसाएगा कहर: 11 राज्यों में होगी बेमौसम बारिश, 70 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी तूफानी हवाएं

नई दिल्ली, 01 अप्रैल (अशोक “अश्क”) देशभर में मौसम ने अचानक करवट ले ली है और बेमौसम बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 12 घंटों में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 11 राज्यों के लिए भारी बारिश और तेज आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है।

हालात ऐसे हैं कि कई इलाकों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका जताई गई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में 1 से 3 अप्रैल के बीच मेरठ, सहारनपुर, आगरा, लखनऊ, कानपुर, बरेली, अलीगढ़ समेत कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं बिहार में 1 और 6 अप्रैल को पटना, मुजफ्फरपुर, गया, दरभंगा, समस्तीपुर, बेगूसराय और नालंदा जैसे जिलों में तेज बारिश के साथ 60 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी चल सकती है।

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में 3 से 6 अप्रैल के बीच नैनीताल, देहरादून, चमोली और पिथौरागढ़ में भारी बारिश के साथ 70 किमी/घंटा की तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। हरियाणा और पंजाब में भी 1 से 2 अप्रैल तक कई जिलों में बारिश और तूफान का असर देखने को मिलेगा।हिमाचल प्रदेश में 3 और 4 अप्रैल को शिमला, कुल्लू, मनाली और कांगड़ा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी। राजस्थान के जयपुर, जैसलमेर, अजमेर और झुंझुनू में 2 से 4 अप्रैल के बीच मौसम बिगड़ा रहेगा और तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है।मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 1 से 2 अप्रैल के बीच ओलावृष्टि और तेज आंधी की संभावना जताई गई है। वहीं पूर्वी भारत के झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भी गरज-चमक के साथ तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। ओडिशा और गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में 70 किमी/घंटा तक की रफ्तार से हवा चल सकती है।पश्चिमी भारत में भी हालात सामान्य नहीं हैं। गुजरात और महाराष्ट्र में 1 से 4 अप्रैल के बीच बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। खासकर तटीय महाराष्ट्र में बिजली गिरने का खतरा अधिक बताया गया है।मौसम विभाग ने लोगों से अनावश्यक बाहर निकलने से बचने, किसानों को खेतों में काम टालने और यात्रियों को पहाड़ी क्षेत्रों में जाने से पहले मौसम अपडेट जरूर देखने की सलाह दी है। कुल मिलाकर, देशभर में अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज खतरनाक बना रह सकता है।

Releated Posts

तपिश से तड़पा बिहार: अब चार दिन बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश और वज्रपात का अलर्ट

समस्तीपुर, 19 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से बेहाल उत्तर बिहार के लोगों के…

बिहार में बारिश का डबल अटैक: 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, पटना समेत 10 जिलों के लिए चेतावनी, वज्रपात-तेज हवा का खतरा

पटना, 18 अगस्त (अविनाश कुमार) सावन की तीसरी सोमवारी पर हुई झमाझम बारिश के बाद बिहार में मानसून…

बिहार में मौसम का डबल अलर्ट: 19 जिलों में वज्रपात की चेतावनी, 9 जिलों में भारी बारिश के आसार

पटना, 08 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम…

बिहार में मानसून का जोरदार कमबैक: 17 जिलों में बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट

पटना, 05 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। लगातार बढ़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top