• Home
  • मुख्य समाचार
  • अब चुप नहीं रहेगा अन्नदाता: किसान महापंचायत में गरजे सांसद सुधाकर सिंह, MSP से पलायन तक उठे बड़े सवाल
Image

अब चुप नहीं रहेगा अन्नदाता: किसान महापंचायत में गरजे सांसद सुधाकर सिंह, MSP से पलायन तक उठे बड़े सवाल

बक्सर, 24 मई (विक्रांत) डुमरांव विधानसभा क्षेत्र के नवानगर प्रखंड स्थित अतिमी गांव में आयोजित किसान महापंचायत चौपाल रविवार को किसानों के हक और सम्मान की हुंकार बन गई। “अन्नदाता का सम्मान और अधिकार” विषय पर आयोजित इस महापंचायत में किसानों, जीविका दीदियों और ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह ने की, जबकि संचालन गोरख पासवान ने किया।महापंचायत के मुख्य अतिथि सांसद सुधाकर सिंह ने मंच से किसानों की बदहाल स्थिति पर जमकर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि “यह सिर्फ चौपाल नहीं, बल्कि किसानों के संघर्ष, पीड़ा और अधिकारों की आवाज है।” सांसद ने कहा कि जो किसान देश का पेट भरता है, वही आज MSP, खाद, बीज और सिंचाई जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है।उन्होंने कहा कि खेती की लागत लगातार बढ़ रही है, लेकिन किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल रहा। बुवाई के समय किसानों को यूरिया और डीएपी के लिए लंबी कतारों में लगना पड़ता है, जो व्यवस्था की विफलता को दर्शाता है।

उन्होंने गांव-गांव तक निर्बाध बिजली और सिंचाई सुविधा पहुंचाने की मांग उठाई। सांसद सुधाकर सिंह ने युवाओं के पलायन पर चिंता जताते हुए कहा कि खेती घाटे का सौदा बनती जा रही है, जिसके कारण गांव के नौजवान शहरों की ओर पलायन कर रहे हैं। यदि किसान मजबूत नहीं होगा तो ग्रामीण अर्थव्यवस्था भी कमजोर पड़ जाएगी।वहीं, डुमरांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी राजद नेता सुनील कुमार सिंह उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि किसानों के बच्चों को उच्च शिक्षा और बेहतर अवसर मिलना बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा कि जब किसान का बेटा-बेटी पढ़-लिखकर आगे बढ़ेंगे, तभी खेती आधुनिक तकनीक से जुड़ पाएगी।महापंचायत में नेताओं ने किसानों से जाति और दलगत राजनीति से ऊपर उठकर एकजुट होने की अपील की। सभा के अंत में “किसान एकता जिंदाबाद” और “जय जवान, जय किसान” के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। मौके पर शारदा यादव, संतोष भारती, नागेंद्र सिंह, अवधेश यादव, जंगली यादव, सत्येंद्र सिंह, विशाल कुमार, ललन सिंह, धर्मदेव सिंह और अजमेरी खान समेत कई लोग मौजूद रहे।

Releated Posts

स्कूल में डीएम ने खुद चखा मिड-डे मील: खुली बदइंतजामी की पोल, कम उपस्थिति और गंदगी पर प्रधानाध्यापक से जवाब तलब

बक्सर, 30 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला ने प्राथमिक विद्यालय उमरपुर (बालक) एवं (बालिका) का निरीक्षण कर…

कविवर यदुनंदन रसिक की याद में गूंजा साहित्य का स्वर: 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, प्रभात पुस्तकालय को फिर संवारने की पहल

समस्तीपुर, 30अगस्त (रामबालक राय) प्रभात पुस्तकालय के संस्थापक एवं कविवर यदुनंदन रसिक की 21वीं पुण्यतिथि पर जितवारपुर स्थित…

नशे के सौदागरों पर 51 हजार का जुर्माना, राजपुर में सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया नशामुक्त पंचायत का संकल्प

पटना, 30 अगस्त (पटना डेस्क) सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के राजपुर गांव में…

दरभंगा में आईटी क्रांति: आईटी पार्क में स्टार्टअप की बाढ़ लाने की तैयारी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए दरवाजे

दरभंगा, 29 अगस्त (अजय राय) मिथिला में सूचना प्रौद्योगिकी और नवाचार को नई रफ्तार देने की कवायद तेज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top