• Home
  • करियर
  • BPSSC का SI रिजल्ट जारी: 35 हजार से अधिक अभ्यर्थियों में मची हलचल, 10,759 उम्मीदवार PET के लिए चयनित
Image

BPSSC का SI रिजल्ट जारी: 35 हजार से अधिक अभ्यर्थियों में मची हलचल, 10,759 उम्मीदवार PET के लिए चयनित

पटना, 19 जून (अविनाश कुमार) बिहार पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (SI) बनने का सपना देख रहे हजारों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार पुलिस SI मुख्य परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। रिजल्ट जारी होते ही अभ्यर्थियों के बीच उत्साह और हलचल का माहौल बन गया है। आयोग द्वारा जारी मेरिट लिस्ट में सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल किए गए हैं। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। उम्मीदवार अपने रोल नंबर के माध्यम से मेरिट लिस्ट में चयन की स्थिति की जांच कर रहे हैं।

गौरतलब है कि बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस सब-इंस्पेक्टर के 1015 पदों पर नियुक्ति के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 27 मई 2026 को किया गया था। इस भर्ती प्रक्रिया को राज्य की सबसे महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं में माना जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया था। आयोग के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए 35,857 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 10,759 उम्मीदवारों ने मुख्य परीक्षा में सफलता हासिल करते हुए अगले चरण यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए अपनी जगह बनाई है।

अब चयनित अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा में अपनी क्षमता साबित करनी होगी। PET में सफल होने वाले उम्मीदवार ही अंतिम चयन प्रक्रिया में आगे बढ़ सकेंगे। रिजल्ट जारी होने के साथ ही सफल अभ्यर्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई है, जबकि अन्य उम्मीदवार भविष्य की तैयारियों में जुट गए हैं। आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे आगे की प्रक्रिया और PET से संबंधित अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Releated Posts

BPSC 72वीं PT स्थगित, लाखों अभ्यर्थियों को झटका: 25 अक्टूबर की परीक्षा टली, अब नई तारीख का इंतजार

पटन, 13 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता प्रारंभिक परीक्षा को लेकर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

BPSC शिक्षकों पर फिर दस्तावेजी जांच की तलवार, प्रमाण-पत्रों के सत्यापन से बढ़ी बेचैनी

पटना, 22 सितम्बर (अविनाश कुमार) बिहार में बीपीएससी (BPSC) के माध्यम से नियुक्त शिक्षकों की मुश्किलें एक बार…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 22, 2026

बक्सर में नौकरी का बड़ा मौका: एक दिन में 100 पदों पर होगा चयन, 25 हजार तक वेतन

बक्सर, 20 सितम्बर (विक्रांत) 22 सितंबर को जिला नियोजनालय में लगेगा जॉब कैंप, महिला टेलीकॉलर समेत कई पदों…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 20, 2026

नौकरी तलाशते युवाओं के लिए सुनहरा मौका: दीघा ITI में 16 सितंबर को रोजगार मेला, 25 कंपनियां देंगी 2000 से ज्यादा नौकरियां

पटना, 15 सितम्बर (अविनाश कुमार) नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। युवा, रोजगार…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 15, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top