• Home
  • करियर
  • BPSC TRE-4 की राह हुई साफ: 32,388 शिक्षकों की बंपर भर्ती का प्रस्ताव आयोग को भेजा गया, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन
Image

BPSC TRE-4 की राह हुई साफ: 32,388 शिक्षकों की बंपर भर्ती का प्रस्ताव आयोग को भेजा गया, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

f

पटना, 29 जुलाई (अविनाश कुमार) बिहार में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने अआई है। बिहार शिक्षा भर्ती (BPSC TRE-4) का लंबे समय से इंतजार कर रहे उम्मीदवारों की प्रतीक्षा अब समाप्त होती नजर आ रही है। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया X पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि TRE-4 के तहत 32,388 शिक्षकों की नियुक्ति के लिए शिक्षा विभाग ने अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को भेज दी है। इसके साथ ही आयोग द्वारा जल्द ही भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू किए जाने की संभावना है। मुख्यमंत्री के अनुसार इस भर्ती अभियान के माध्यम से प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक विद्यालयों तक शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।

पदों के वर्गीकरण के अनुसार कक्षा 1 से 5 तक के लिए 3,847 पद, कक्षा 6 से 8 तक के लिए 8,563 पद, कक्षा 9 से 10 तक के लिए 3,877 पद तथा कक्षा 11 से 12 तक के लिए सर्वाधिक 16,101 पद निर्धारित किए गए हैं। सबसे अधिक रिक्तियां उच्च माध्यमिक स्तर पर होने से इस वर्ग के अभ्यर्थियों को बड़ा अवसर मिलने की उम्मीद है। इस बार TRE-4 भर्ती प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण बदलाव भी किया गया है। जानकारी के मुताबिक बिहार लोक सेवा आयोग पहली बार शिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन दो चरणों में करेगा। इससे पहले TRE-1, TRE-2 और TRE-3 की परीक्षाएं एक ही चरण में आयोजित की गई थीं। नए प्रारूप को अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री की स्वीकृति के बाद अब सभी की निगाहें BPSC की आधिकारिक अधिसूचना पर टिकी हैं।

आयोग नोटिफिकेशन जारी करते हुए आवेदन की प्रारंभिक एवं अंतिम तिथि, पात्रता, परीक्षा शुल्क, चयन प्रक्रिया और अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आयोग की आधिकारिक सूचना पर नियमित नजर बनाए रखें। इस बीच आयोग पहले ही परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर चुका है। निर्धारित कैलेंडर के अनुसार TRE-4 भर्ती परीक्षा का आयोजन 22 सितंबर से 27 सितंबर 2026 तक राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा संपन्न होने के बाद नवंबर 2026 में परिणाम घोषित किए जाने की संभावना है। ऐसे में लाखों अभ्यर्थियों के लिए शिक्षक बनने की दिशा में यह भर्ती अभियान एक बड़ा अवसर साबित होने जा रहा है।

Releated Posts

BPSC 72वीं PT स्थगित, लाखों अभ्यर्थियों को झटका: 25 अक्टूबर की परीक्षा टली, अब नई तारीख का इंतजार

पटन, 13 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता प्रारंभिक परीक्षा को लेकर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

BPSC शिक्षकों पर फिर दस्तावेजी जांच की तलवार, प्रमाण-पत्रों के सत्यापन से बढ़ी बेचैनी

पटना, 22 सितम्बर (अविनाश कुमार) बिहार में बीपीएससी (BPSC) के माध्यम से नियुक्त शिक्षकों की मुश्किलें एक बार…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 22, 2026

बक्सर में नौकरी का बड़ा मौका: एक दिन में 100 पदों पर होगा चयन, 25 हजार तक वेतन

बक्सर, 20 सितम्बर (विक्रांत) 22 सितंबर को जिला नियोजनालय में लगेगा जॉब कैंप, महिला टेलीकॉलर समेत कई पदों…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 20, 2026

नौकरी तलाशते युवाओं के लिए सुनहरा मौका: दीघा ITI में 16 सितंबर को रोजगार मेला, 25 कंपनियां देंगी 2000 से ज्यादा नौकरियां

पटना, 15 सितम्बर (अविनाश कुमार) नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। युवा, रोजगार…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 15, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top