• Home
  • करियर
  • BPSC ने बजाया परीक्षा का बिगुल: 5 जुलाई को होगी ऑडिटर भर्ती परीक्षा, 102 पदों के लिए हजारों अभ्यर्थियों की कड़ी टक्कर
Image

BPSC ने बजाया परीक्षा का बिगुल: 5 जुलाई को होगी ऑडिटर भर्ती परीक्षा, 102 पदों के लिए हजारों अभ्यर्थियों की कड़ी टक्कर

पटना, 22 जून (अविनाश कुमार) बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने लंबे इंतजार के बाद ऑडिटर भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों के लिए यह बड़ी खबर है। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार ऑडिटर भर्ती परीक्षा का आयोजन 05 जुलाई 2026 को किया जाएगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से राज्य में ऑडिटर के कुल 102 रिक्त पदों को भरा जाएगा। परीक्षा तिथि की घोषणा के साथ ही अभ्यर्थियों के बीच उत्साह बढ़ गया है। बीपीएससी के अनुसार परीक्षा एक ही शिफ्ट में आयोजित होगी। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया गया है।

लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों की योग्यता का मूल्यांकन तीन विषयों के आधार पर किया जाएगा। इसमें सामान्य हिन्दी, सामान्य अध्ययन प्रथम पत्र तथा सामान्य अध्ययन द्वितीय पत्र शामिल हैं। सामान्य हिन्दी का प्रश्नपत्र 100 अंकों का होगा, जबकि सामान्य अध्ययन के दोनों पत्र 300-300 अंकों के होंगे।आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग की व्यवस्था भी लागू रहेगी। प्रत्येक गलत उत्तर पर निर्धारित अंक का एक-तिहाई भाग काटा जाएगा। ऐसे में अभ्यर्थियों को सावधानीपूर्वक प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अगले चरण में 120 अंकों के साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा। अंतिम चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।

भर्ती में आरक्षण व्यवस्था के तहत सामान्य वर्ग के लिए 58 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 10 पद, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 09 पद, पिछड़ा वर्ग के लिए 07 पद, पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 03 पद, अनुसूचित जाति के लिए 14 पद तथा अनुसूचित जनजाति के लिए 01 पद आरक्षित किए गए हैं।चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 20,200 रुपये वेतनमान प्रदान किया जाएगा। वहीं, परीक्षा से कुछ दिन पहले आयोग द्वारा एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। बीपीएससी ने सभी उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे एडमिट कार्ड और परीक्षा से जुड़ी नवीनतम जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें।

Releated Posts

70वीं BPSC परीक्षा रद्द करो: छात्रों के आंदोलन में कूदे पप्पू यादव, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

पटना, 16 अगस्त (अविनाश कुमार) झारखंड में जेपीएससी (JPSC) परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी को लेकर जारी आंदोलन के…

SBI, PO परीक्षा का आज से महासंग्राम: एक छोटी चूक भी बिगाड़ सकती है सपना, समय से पहुंचें, ये दस्तावेज रखना न भूलें

पटना, 01 अगस्त (पटना डेस्क) देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की प्रोबेशनरी…

BPSC TRE-4 की राह हुई साफ: 32,388 शिक्षकों की बंपर भर्ती का प्रस्ताव आयोग को भेजा गया, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

f पटना, 29 जुलाई (अविनाश कुमार) बिहार में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों अभ्यर्थियों के…

127 युवाओं को मिली मारुति सुजुकी में नौकरी, बक्सर आईटीआई के कैंपस प्लेसमेंट में उमड़े 359 अभ्यर्थी

बक्सर, 25 जुलाई (विक्रांत) राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), बक्सर में 24 जुलाई 2026 को आयोजित कैंपस प्लेसमेंट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top