• Home
  • रेलवे
  • त्योहारों में रेल यात्रियों को बड़ी राहत: चंडीगढ़-बरौनी समेत तीन फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, बिहार के कई स्टेशनों पर ठहराव
Image

त्योहारों में रेल यात्रियों को बड़ी राहत: चंडीगढ़-बरौनी समेत तीन फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, बिहार के कई स्टेशनों पर ठहराव

बक्सर, 16 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। यात्रियों की सुविधा के लिए चंडीगढ़ से बरौनी, शकुरबस्ती से पटना तथा शकुरबस्ती से झंझारपुर के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। इनमें दो ट्रेनें अनारक्षित होंगी। इन ट्रेनों के परिचालन से दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। चंडीगढ़-बरौनी फेस्टिवल स्पेशल गाड़ी संख्या 04536 चंडीगढ़-बरौनी 23 अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को 23.45 बजे चंडीगढ़ से रवाना होगी। यह ट्रेन शनिवार को 20.20 बजे छपरा, 21.48 बजे सोनपुर, 22.00 बजे हाजीपुर और 23.00 बजे शाहपुर पटोरी पहुंचेगी तथा रविवार को 00.30 बजे बरौनी पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 04535 बरौनी-चंडीगढ़ 25 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को 02.35 बजे बरौनी से खुलेगी। शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, सोनपुर और छपरा होते हुए सोमवार को 03.35 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।शकुरबस्ती-पटना अनारक्षित स्पेशल गाड़ी संख्या 04404 का परिचालन 5, 6, 7, 10, 11, 12, 13 एवं 14 नवंबर को होगा। यह शकुरबस्ती से 15.15 बजे खुलकर अगले दिन 09.40 बजे डीडीयू, 11.08 बजे बक्सर, 12.40 बजे आरा, 13.20 बजे दानापुर और 14.30 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में 04403 पटना से 15.40 बजे खुलेगी और अगले दिन 15.00 बजे शकुरबस्ती पहुंचेगी।

वहीं, शकुरबस्ती-झंझारपुर अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल 5 से 14 नवंबर के निर्धारित दिनों में चलेगी। यह 13.00 बजे शकुरबस्ती से खुलकर अगले दिन 09.35 बजे नरकटियागंज, 10.40 बजे रक्सौल, 12.35 बजे सीतामढ़ी, 14.20 बजे शिशो होते हुए 16.00 बजे झंझारपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 18.15 बजे झंझारपुर से खुलेगी और नई दिल्ली होते हुए शकुरबस्ती पहुंचेगी।

Releated Posts

त्योहारों में रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बिहार के लिए 8 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, मुजफ्फरपुर से जयनगर तक बढ़ेगी कनेक्टिविटी

समस्तीपुर, 15 October (हर्षिता “अश्क”) आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

रेलवे स्टेशनों पर अब नहीं दिखेंगे पान-गुटखे के लाल दाग, दानापुर मंडल ने छेड़ा नो रेड एंड येलो स्पॉट अभियान

बक्सर, 11 अक्टूबर (विक्रांत) रेलवे परिसरों को पान-गुटखे की पीक और मूत्र के पीले दाग से मुक्त करने…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 11, 2026

नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं की राह आसान, मैहर स्टेशन पर 10 ट्रेनों का 5 मिनट अतिरिक्त ठहराव

बक्सर, 09 अक्टूबर (विक्रांत) नवरात्रि मेला के दौरान मैहर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

रामदयालु स्टेशन की बदलेगी तस्वीर: छह रेल लाइनों संग बनेगा नया प्लेटफार्म, 21.5 एकड़ जमीन की तलाश तेज

मुजफ्फरपुर, 07 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) मुजफ्फरपुर जंक्शन के बाद अब रामदयालु स्टेशन के विकास की तैयारी तेज हो…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 7, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top