• Home
  • रेलवे
  • त्योहारों में रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बिहार के लिए 8 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, मुजफ्फरपुर से जयनगर तक बढ़ेगी कनेक्टिविटी
Image

त्योहारों में रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बिहार के लिए 8 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, मुजफ्फरपुर से जयनगर तक बढ़ेगी कनेक्टिविटी

समस्तीपुर, 15 October (हर्षिता “अश्क”) आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कमर कस ली है। यात्रियों को सुगम आवागमन की सुविधा देने के लिए हुब्बल्लि, बेंगलुरु, नागपुर, अमृतसर, उधना, गोरखपुर और अन्य प्रमुख शहरों से बिहार के विभिन्न स्टेशनों के बीच स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। इन ट्रेनों से मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, जयनगर, सहरसा समेत कई स्टेशनों के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। हुबली-मुजफ्फरपुर स्पेशल 13 अक्टूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार चलेगी। यह गुरुवार को डीडीयू, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र और हाजीपुर होते हुए दोपहर 2:30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। वापसी ट्रेन 16 अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी।

यशवंतपुर-सहरसा स्पेशल 11 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार चलेगी। यह डीडीयू, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, हसनपुर रोड, सलौना, खगड़िया और मानसी होते हुए रात 8:20 बजे सहरसा पहुंचेगी। वापसी 14 अक्टूबर से 2 दिसंबर तक प्रत्येक बुधवार को होगी।नागपुर-समस्तीपुर स्पेशल 21 अक्टूबर से 11 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार चलेगी। यह सोनपुर और हाजीपुर होते हुए रात 11:45 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी। वापसी ट्रेन 23 अक्टूबर से 13 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। छेरहटा-अमृतसर-मुजफ्फरपुर स्पेशल 19 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार चलेगी।

यह बगहा, नरकटियागंज, बेतिया और सगौली होते हुए मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। वहीं अमृतसर-जयनगर स्पेशल 16 अक्टूबर से 29 नवंबर तक बुधवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी।इसके अलावा नारंगी-गोरखपुर स्पेशल 16 अक्टूबर से 27 नवंबर तक, जबकि उधना-जयनगर की दो अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें 18 और 25 अक्टूबर को चलेंगी। वापसी सेवाएं क्रमश: 20 और 27 अक्टूबर को रहेंगी। रेलवे के इस कदम से त्योहारों में घर लौटने वाले यात्रियों को भीड़ से काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

Releated Posts

रेलवे स्टेशनों पर अब नहीं दिखेंगे पान-गुटखे के लाल दाग, दानापुर मंडल ने छेड़ा नो रेड एंड येलो स्पॉट अभियान

बक्सर, 11 अक्टूबर (विक्रांत) रेलवे परिसरों को पान-गुटखे की पीक और मूत्र के पीले दाग से मुक्त करने…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 11, 2026

नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं की राह आसान, मैहर स्टेशन पर 10 ट्रेनों का 5 मिनट अतिरिक्त ठहराव

बक्सर, 09 अक्टूबर (विक्रांत) नवरात्रि मेला के दौरान मैहर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

रामदयालु स्टेशन की बदलेगी तस्वीर: छह रेल लाइनों संग बनेगा नया प्लेटफार्म, 21.5 एकड़ जमीन की तलाश तेज

मुजफ्फरपुर, 07 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) मुजफ्फरपुर जंक्शन के बाद अब रामदयालु स्टेशन के विकास की तैयारी तेज हो…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 7, 2026

समस्तीपुर रेल मंडल में स्वच्छता का शंखनाद, प्रभात फेरी से गूंजा सफाई का संदेश

समस्तीपुर, 2 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) स्वच्छता को जन-जन की जिम्मेदारी बनाने के उद्देश्य से पूर्व मध्य रेल के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 2, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top