• Home
  • मुख्य समाचार
  • PK का बड़ा हमला: 202 विधायक वाली सरकार निरंकुश, बोले- MLC चुनाव से लगेगी सत्ता पर लगाम
Image

PK का बड़ा हमला: 202 विधायक वाली सरकार निरंकुश, बोले- MLC चुनाव से लगेगी सत्ता पर लगाम

समस्तीपुर, 08 अक्टूबर (मोहम्मद जमशेद) जन सुराज के बैनर तले बुधवार को शहर के एक निजी सभागार में शिक्षा संवाद सह शिक्षक समागम का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में जन सुराज के सूत्रधार एवं बांकीपुर से विधायक प्रशांत किशोर मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज प्रत्याशी डॉ. मो. इम्तियाज नूरानी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे सैकड़ों शिक्षक, सेवानिवृत्त शिक्षक, शिक्षाविद और स्नातक मतदाताओं ने हिस्सा लिया। प्रशांत किशोर ने कहा कि स्नातक एमएलसी चुनाव सरकार बनाने या हटाने का चुनाव नहीं है, बल्कि बनी हुई सरकार को जवाबदेह बनाने का मौका है। उन्होंने दावा किया कि 202 विधायकों के साथ एनडीए सरकार निरंकुश हो गई है।

सरकार को हटाया नहीं जा सकता, लेकिन एमएलसी चुनाव में उसे हराकर सत्ता पर अंकुश जरूर लगाया जा सकता है। शिक्षा व्यवस्था पर तीखा प्रहारपीके ने कहा कि बिहार की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और इसके कारण एक करोड़ बच्चों को पलायन के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने जाति और धर्म के नाम पर मतदान की राजनीति पर भी निशाना साधते हुए कहा कि इसी सोच ने बिहार की दुर्दशा की है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि लोग अपने वोट की कीमत महज 10 हजार रुपये में तय करेंगे तो व्यवस्था में बदलाव कैसे आएगा। प्रशांत किशोर ने दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं से बड़ा वादा करते हुए कहा कि 10 हजार पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में नौकरी दिलाना उनकी व्यक्तिगत गारंटी है।

उन्होंने कहा कि इस घोषणा के बाद जनप्रतिनिधियों से भी नौकरी और रोजगार को लेकर सवाल उठने लगा है। शिक्षकों को भरोसा दिलाते हुए उन्होंने कहा कि जन सुराज की जीत के बाद शिक्षक सम्मान, सातवें वेतनमान और शिक्षा सुधार उनकी प्राथमिकताओं में शामिल होंगे। मौके पर सुरेंद्र मोहन यादव, राज नारायण यादव, गुणानंद यादव, अमरेश यादव, शोएब अहमद खान, सर्वर अली और एनपी मंडल समेत बड़ी संख्या में शिक्षक व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Releated Posts

दशहरा से पहले बक्सर में परिवहन विभाग का शिकंजा: 452 वाहनों के चालान, 28.47 लाख का जुर्माना

बक्सर, 14 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा एवं अन्य त्योहारों के दौरान जिले में शांतिपूर्ण माहौल, सुगम यातायात और…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

गैस सिलेंडर लीक होते ही मचा हाहाकार: भीषण आग में 18 वर्षीय युवती और मासूम की मौत, 25 लोग झुलसे

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सफियाबाद गांव में मंगलवार की शाम घरेलू गैस सिलेंडर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

नवंबर से धान खरीद की तैयारी तेज: 50 लाख टन का लक्ष्य, गरीबों के राशन पर सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा फरमान

पटना, 14 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार में धान खरीद की प्रक्रिया को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

भोज में शामिल होने निकले ग्रामीणों की नाव गंगा में पलटी: 13 की मौत से मचा कोहराम, बच्चों समेत कई लापता

पटना, 14 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में भोज में शामिल होने जा रहे…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top