• Home
  • मुख्य समाचार
  • वोट चोरी के विरोध प्रदर्शन में हंगामा, पुलिस की धक्का-मुक्की में डुमरांव के पूर्व विधायक सड़क पर गिरे
Image

वोट चोरी के विरोध प्रदर्शन में हंगामा, पुलिस की धक्का-मुक्की में डुमरांव के पूर्व विधायक सड़क पर गिरे

बक्सर, 08 अक्टूबर (विक्रांत) राजधानी पटना में कथित वोट चोरी के मुद्दे पर आयोजित प्रदर्शन के दौरान डुमरांव के पूर्व विधायक डॉ. अजीत कुमार सिंह चोटिल हो गए। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई धक्का-मुक्की में पूर्व विधायक अचानक सड़क पर बदहवास होकर गिर पड़े। उनके सड़क पर गिरते ही मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। बताया गया कि कुछ देर तक पूर्व विधायक सड़क पर ही पड़े रहे। इसके बाद साथ मौजूद अन्य प्रदर्शनकारियों ने उन्हें संभाला और सहायता पहुंचाई।

घटना के बाद प्रदर्शनकारियों में भी चिंता फैल गई। हालांकि, समाचार भेजे जाने तक पूर्व विधायक की तबीयत ठीक बताई जा रही थी।देर शाम डुमरांव के पूर्व विधायक डॉ. अजीत कुमार सिंह ने स्वयं अपनी तबीयत ठीक होने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि प्रदर्शन के दौरान हुई धक्का-मुक्की में वह सड़क पर गिर गए थे, लेकिन बाद में उनकी स्थिति सामान्य रही।

घटना के बाद प्रदर्शन स्थल पर कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। प्रदर्शनकारियों ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर अपना विरोध जारी रखा और सरकार तथा संबंधित संस्थाओं के खिलाफ नारेबाजी की।

Releated Posts

दुर्गा पूजा पर समस्तीपुर में हाई अलर्ट: पंडाल से विसर्जन तक कड़ी निगरानी, रावण दहन की सुरक्षा पर भी प्रशासन सख्त

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

मुजफ्फरपुर में जमीन फर्जीवाड़े पर प्रशासन का शिकंजा: तत्कालीन सीओ महेंद्र शुक्ला गिरफ्तार, एसएसपी के एक्शन से मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर, 13 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) जिले में जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े और सरकारी पद के कथित दुरुपयोग के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

दुर्गा पूजा पर बक्सर में प्रशासन अलर्ट: डीएम-एसपी ने पूजा स्थलों का लिया जायजा, भीड़ और सुरक्षा पर कड़ी नजर

बक्सर, 13 अक्टूबर (विक्रांत) दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर छात्राओं को किया जागरूक, क्विज में पुष्पम कुमारी ने मारी बाजी

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को महिला महाविद्यालय,…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top