• Home
  • Uncategorized
  • पटना में बक्सर का खेल धमाका: 80 पदकों पर कब्जा, 28 स्वर्ण से बढ़ाया जिले का गौरव
Image

पटना में बक्सर का खेल धमाका: 80 पदकों पर कब्जा, 28 स्वर्ण से बढ़ाया जिले का गौरव

बक्सर, 08 अक्टूबर (विक्रांत) पटना में आयोजित स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 में बक्सर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का परचम लहरा दिया। प्रतियोगिता के तीसरे दिन तक बक्सर के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल विधाओं में दमदार प्रदर्शन करते हुए कुल 80 पदक अपने नाम किए। इनमें 28 स्वर्ण, 32 रजत और 20 कांस्य पदक शामिल हैं। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से जिले के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।

प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यालयी छात्र-छात्राओं की खेल प्रतिभा को पहचानकर उन्हें बेहतर मंच उपलब्ध कराना तथा राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है। बक्सर के बालक और बालिका खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बैडमिंटन, हॉकी, बॉक्सिंग, कुश्ती समेत कई खेलों में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। टीम स्पर्धाओं में भी बक्सर का दबदबाहॉकी अंडर-14 बालक वर्ग में बक्सर की टीम विजेता बनी।

अंडर-19 बालिका वर्ग में भी बक्सर ने खिताब अपने नाम किया। फुटबॉल अंडर-19 बालक वर्ग में बक्सर ने पटना को हराकर विजेता ट्रॉफी हासिल की, जबकि अंडर-17 बालक वर्ग में टीम उपविजेता रही। कबड्डी अंडर-14 बालक वर्ग में बक्सर विजेता और अंडर-19 बालिका वर्ग में उपविजेता रहा। वॉलीबॉल अंडर-19 बालक वर्ग में भी टीम ने उपविजेता का स्थान प्राप्त किया।

व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भी पदकों की बरसातएथलेटिक्स में बक्सर के खिलाड़ियों ने छह स्वर्ण, चार रजत और नौ कांस्य पदक जीते। बैडमिंटन में एक रजत तथा भारोत्तोलन में एक स्वर्ण और दो रजत पदक मिले। बास्केटबॉल अंडर-14 बालक वर्ग में टीम ने रजत पदक हासिल किया।कुश्ती में खिलाड़ियों ने छह स्वर्ण, छह रजत और पांच कांस्य पदक जीते। जूडो में दो स्वर्ण, ताइक्वांडो में छह स्वर्ण, चार रजत और तीन कांस्य तथा वुशु बालिका वर्ग में तीन स्वर्ण पदक हासिल किए।

इस शानदार प्रदर्शन पर जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला ने सभी विजेता खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बक्सर में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। निरंतर अभ्यास और कुशल प्रशिक्षण से जिले के खिलाड़ी राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सफलता हासिल कर बिहार का नाम रोशन करेंगे।

Releated Posts

डुमरांव को मिला नया डीएसपी, भाष्कर रंजन संभालेंगे कमान

बक्सर, 12 अक्टूबर (विक्रांत) डुमरांव अनुमंडल में लंबे समय से खाली चल रहे डीएसपी के पद पर आखिरकार…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 12, 2026

मुसहरी पर बुलडोजर के खिलाफ गरजा आक्रोश, 3 सितंबर को एसडीओ कार्यालय घेरने की तैयारी

समस्तीपुर, 02 सितम्बर (मोहम्मद जमशेद) मुसहर एवं अन्य दलित-गरीब बस्तियों पर बुलडोजर चलाने के विरोध तथा गरीब परिवारों…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 2, 2026

PK का शिक्षा मंत्री पर तंज, बोले- तेजस्वी को 10वीं पास करने की सलाह है तो अगली कैबिनेट में CM को भी दें सुझाव

पटना, 25 अगस्त (सहयोगी संवाददाता विक्रांत) छात्रों के प्रदर्शन और शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के बयान को लेकर…

ByByअशोक अश्क अगस्त 25, 2026

PMFME में बजा बिहार का डंका: सबसे ज्यादा स्वीकृतियां मिलने पर मिला बेस्ट स्टेट का प्रतिष्ठित सम्मान

नई दिल्ली, 25 अगस्त (अशोक “अश्क”) प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) के तहत सर्वाधिक संख्या…

ByByअशोक अश्क अगस्त 25, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top