• Home
  • Crime
  • 64.93% ज्यादा संपत्ति का आरोप: इंजीनियर के आलीशान फ्लैट पर EOU का धावा, पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी
Image

64.93% ज्यादा संपत्ति का आरोप: इंजीनियर के आलीशान फ्लैट पर EOU का धावा, पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

मुजफ्फरपुर, 08 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने गुरुवार को मुजफ्फरपुर में बड़ी कार्रवाई की। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में ईओयू की विशेष टीम ने काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के नया टोला स्थित राधिका अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 2 एफ में ताबड़तोड़ छापेमारी की। यह फ्लैट मुंगेर में कार्यरत योजना एवं विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता (एक्सक्यूटिव इंजीनियर) नारद कुमार दास का बताया जा रहा है। इंजीनियर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज होने के बाद विशेष न्यायालय निगरानी, पटना से सर्च वारंट लेकर ईओयू की टीम यहां पहुंची। पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस के सहयोग से टीम ने फ्लैट को खंगालना शुरू किया।

इसी दौरान इंजीनियर से जुड़े चार अन्य ठिकानों पर भी एक साथ दबिश दी गई। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, भागलपुर जिले के तिलकामांझी स्थित हनुमान पथ निवासी नारद कुमार दास पर पद का दुरुपयोग कर अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। जांच में प्रथम दृष्टया उनकी वैध आय की तुलना में 83 लाख 53 हजार 200 रुपये अधिक संपत्ति अर्जित किए जाने का साक्ष्य मिला है। यह उनकी ज्ञात आय से करीब 64.93 प्रतिशत अधिक बताई गई है। आशंका है कि मुजफ्फरपुर का फ्लैट भी इसी अवैध कमाई से खरीदा गया।

नया टोला जैसे व्यस्त रिहायशी इलाके में सुबह-सुबह हुई छापेमारी से हड़कंप मच गया। टीम फ्लैट में जमीन और संपत्ति निवेश से जुड़े दस्तावेज, बैंक पासबुक, लॉकर की चाबियां और संभावित बेनामी संपत्तियों के कागजात तलाश रही है। छापेमारी के दौरान मिले महत्वपूर्ण दस्तावेजों और निवेश संबंधी कागजात की ईओयू टीम गहन जांच कर रही है।

Releated Posts

नालंदा में शराब माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार: तीन महिलाओं समेत सात गिरफ्तार, 500 लीटर कच्चा माल नष्ट

नालंदा, 13 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

नाले के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से डुमरांव में मचा हड़कंप

बक्सर, 10 अक्टूबर (विक्रांत) बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र के सम्हार गांव के समीप नाले के पास…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 10, 2026

दुर्गा पूजा से पहले बख्तियापुर में पुलिस का बड़ा एक्शन, 250 लोगों पर 107 की कार्रवाई से मचा हड़कंप

सहरसा, 09 अक्टूबर (कृष्णा) दुर्गा पूजा को लेकर बख्तियापुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पूजा के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

डीएपी की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, अशोक टायर एजेंसी का उर्वरक लाइसेंस रद्द

मुजफ्फरपुर, 07 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) डीएपी उर्वरक की कथित कालाबाजारी और निर्धारित दर से अधिक राशि वसूलने के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 7, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top