• Home
  • मुख्य समाचार
  • चुनाव आयोग के खिलाफ महागठबंधन का हल्लाबोल, पीएम-गृहमंत्री का पुतला फूंका
Image

चुनाव आयोग के खिलाफ महागठबंधन का हल्लाबोल, पीएम-गृहमंत्री का पुतला फूंका

समस्तीपुर, 7 अक्टूबर (मोहम्मद जमशेद) राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत बुधवार को समस्तीपुर प्रखंड मुख्यालय के जितवारपुर चांदनी चौक पर महागठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की गई।

प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग की।सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती, माकपा अंचल मंत्री उपेंद्र राय और राजद प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला बोला। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि उनके कार्यकाल में लोकतंत्र की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था को केंद्र सरकार के इशारे पर संचालित किए जाने का भी आरोप लगाया गया।वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए चुनाव आयोग का निष्पक्ष और स्वतंत्र रहना जरूरी है। उन्होंने केंद्र सरकार पर भी विभिन्न मोर्चों पर विफल रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश में बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार बढ़ रहा है तथा अराजकता का माहौल बना हुआ है।

प्रदर्शन में जिला सहकारिता बैंक अध्यक्ष विनोद कुमार राय, राजद जिला प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, नगर अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव, युवा राजद जिलाध्यक्ष पप्पू यादव, माकपा नेता तिलक सहनी, माले नेता अनिल चौधरी, कांग्रेस नेता राजन वर्मा समेत महागठबंधन के विभिन्न घटक दलों के नेता शामिल हुए। मौके पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान चांदनी चौक पर काफी देर तक राजनीतिक माहौल गरम रहा।

Releated Posts

दुर्गा पूजा पर समस्तीपुर में हाई अलर्ट: पंडाल से विसर्जन तक कड़ी निगरानी, रावण दहन की सुरक्षा पर भी प्रशासन सख्त

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

मुजफ्फरपुर में जमीन फर्जीवाड़े पर प्रशासन का शिकंजा: तत्कालीन सीओ महेंद्र शुक्ला गिरफ्तार, एसएसपी के एक्शन से मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर, 13 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) जिले में जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े और सरकारी पद के कथित दुरुपयोग के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

दुर्गा पूजा पर बक्सर में प्रशासन अलर्ट: डीएम-एसपी ने पूजा स्थलों का लिया जायजा, भीड़ और सुरक्षा पर कड़ी नजर

बक्सर, 13 अक्टूबर (विक्रांत) दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर छात्राओं को किया जागरूक, क्विज में पुष्पम कुमारी ने मारी बाजी

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को महिला महाविद्यालय,…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top