• Home
  • मुख्य समाचार
  • फार्मासिस्ट भर्ती पर फिर भड़का विवाद: बीफार्मा धारक अनशन पर, डिप्लोमा संगठन ने दी सड़क पर उतरने की चेतावनी
Image

फार्मासिस्ट भर्ती पर फिर भड़का विवाद: बीफार्मा धारक अनशन पर, डिप्लोमा संगठन ने दी सड़क पर उतरने की चेतावनी

पटना, 07 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार के सरकारी अस्पतालों में फार्मासिस्ट की नौकरी को लेकर बीफार्मा डिग्रीधारी और डिप्लोमा फार्मासिस्ट एक बार फिर आमने-सामने आ गए हैं। बीफार्मा डिग्रीधारियों ने फार्मासिस्ट बहाली में केंद्रीय भर्ती, पदोन्नति एवं सेवा विनियम-2025 लागू कराने की मांग को लेकर मंगलवार को गर्दनीबाग धरनास्थल पर प्रदर्शन किया और अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया। आंदोलनकारियों ने सरकार से नियमों में बदलाव कर बीफार्मा धारकों को नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल करने की मांग की। अनशन का नेतृत्व कर रहे अर्जेश राज ने कहा कि 1999 और 2006 की नियमित तथा 2013 और 2016 की संविदा बहाली में बीफार्मा डिग्रीधारियों को अवसर मिला था। आरोप लगाया कि स्वास्थ्य विभाग ने 2024 में नियमावली में संशोधन कर अस्पतालों में फार्मासिस्ट नियुक्ति से बीफार्मा को बाहर कर दिया। इससे प्रदेश के करीब 25 हजार बीफार्म फार्मासिस्ट 2473 पदों की बहाली से वंचित हो गए।

आंदोलनकारियों का दावा है कि इसके चलते करीब 1600 पद भी खाली रह गए। दिव्यांशु राज, विमल कुमार, रवि रंजन कुमार, जयकरण कुमार और अभिमन्यु कश्यप ने भी केंद्रीय नियमावली-2025 लागू करने की मांग उठाई। उनका कहना है कि देश में डीफार्म कोर्स वर्ष 2000 में बंद हो चुका है और कई राज्यों तथा रेलवे में भी इसकी स्थिति बदली है। इसके बावजूद बिहार में बीफार्मा धारकों को ही बाहर कर दिया गया है।डिप्लोमा संगठन ने आंदोलन को बताया आदेश की अवमाननादूसरी ओर, डिप्लोमा फार्मासिस्ट आर्गेनाइजेशन छात्र संघ ने आंदोलन का विरोध किया है। प्रदेश अध्यक्ष अरविंद कुमार चौधरी ने कहा कि पटना हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों में बिहार सरकार की नियमावली के तहत डिप्लोमा इन फार्मेसी को निर्धारित योग्यता बनाए रखने को सही ठहराया गया है।

उन्होंने मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, डीजीपी, डीएम और एसएसपी को पत्र भेजकर आंदोलनकारियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।संगठन ने चेतावनी दी कि यदि कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन कर आंदोलन जारी रहा तो डिप्लोमा फार्मासिस्ट भी सड़क पर उतरकर विरोध करेंगे। साथ ही बीफार्मा धारकों के लिए औषधि निरीक्षक, गवर्नमेंट एनालिस्ट और फार्मेसी शिक्षण जैसे क्षेत्रों में अवसर देने की मांग उठाई है।

Releated Posts

दुर्गा पूजा पर समस्तीपुर में हाई अलर्ट: पंडाल से विसर्जन तक कड़ी निगरानी, रावण दहन की सुरक्षा पर भी प्रशासन सख्त

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

मुजफ्फरपुर में जमीन फर्जीवाड़े पर प्रशासन का शिकंजा: तत्कालीन सीओ महेंद्र शुक्ला गिरफ्तार, एसएसपी के एक्शन से मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर, 13 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) जिले में जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े और सरकारी पद के कथित दुरुपयोग के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

दुर्गा पूजा पर बक्सर में प्रशासन अलर्ट: डीएम-एसपी ने पूजा स्थलों का लिया जायजा, भीड़ और सुरक्षा पर कड़ी नजर

बक्सर, 13 अक्टूबर (विक्रांत) दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर छात्राओं को किया जागरूक, क्विज में पुष्पम कुमारी ने मारी बाजी

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को महिला महाविद्यालय,…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top