• Home
  • राज्य समाचार
  • थार और ट्रक की आमने-सामने भीषण टक्कर: दो युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर
Image

थार और ट्रक की आमने-सामने भीषण टक्कर: दो युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर

पटना, 04 अक्टूबर (पटना डेस्क) भागलपुर जिले के अकबरनगर थाना क्षेत्र के खैरहिया के समीप मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन पर रविवार को तेज रफ्तार महिंद्रा थार और ट्रक के बीच आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसकी आवाज दूर तक सुनाई दी। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य में जुट गए। बताया जाता है कि थार अकबरनगर से भागलपुर की ओर जा रही थी। वहीं ट्रक भागलपुर से सुल्तानगंज की तरफ जा रहा था। खैरहिया के समीप फोरलेन पर दोनों वाहनों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।

टक्कर के बाद थार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकालने में स्थानीय लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।हादसे में पटना निवासी गोलू कुमार और अमर सिंहानिया की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं संजय सिंहानिया गंभीर रूप से घायल हुआ है। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल मायागंज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। दो युवकों की मौत की खबर मिलते ही पटना में उनके परिजनों के बीच कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही अकबरनगर थाने की पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दुर्घटनाग्रस्त थार और ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है। अकबरनगर थानाध्यक्ष रामाशीष कुमार ने बताया कि ट्रक और थार की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हुई है, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस के अनुसार दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Releated Posts

अनंतगिरि घाट पर मौत का सफर: बेकाबू निजी बस पलटी, चार महिलाओं की मौत, 15 घायल

हैदराबाद, 03 अक्टूबर (अंकिता राय) तेलंगाना के विकाराबाद जिले में शनिवार को अनंतगिरि घाट रोड पर एक दर्दनाक…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 3, 2026

सरकारी आवास पर लगा फरियादियों का तांता, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं

लखनऊ, 21 सितम्बर (सहयोगी संवाददाता विक्रांत) राजधानी स्थित सरकारी आवास पर राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त उत्तर प्रदेश…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 21, 2026

टीएमसी के पूर्व विधायक की रहस्यमय मौत से सनसनी: पार्टी कार्यालय में फंदे से लटका मिला शव, सुसाइड नोट मिलने से बढ़ा सस्पेंस

कोलकाता, 16 अगस्त (कोलकाता) पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पूर्व विधायक और पश्चिम…

ByByअशोक अश्क अगस्त 16, 2026

सरकार से आर-पार के मूड में छात्र: सर्किट हाउस में होगी बातचीत, मांगों पर समझौता नहीं

राँची, 08 अगस्त (मोहन शर्मा) झारखंड में छात्रों और अभ्यर्थियों के आंदोलन के बीच छात्र नेता देवेंद्र नाथ…

ByByअशोक अश्क अगस्त 8, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top