• Home
  • फ़िल्म
  • काजल राघवानी ने सुनाई दर्दनाक दास्तां: बोली-जमीन पर पटककर मारता था, बाल खींचे तो हाथ में आ गए
Image

काजल राघवानी ने सुनाई दर्दनाक दास्तां: बोली-जमीन पर पटककर मारता था, बाल खींचे तो हाथ में आ गए

नई दिल्ली, 02 अक्टूबर (अशोक “अश्क”) भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी इन दिनों रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ में बतौर प्रतियोगी नजर आ रही हैं। शो के हालिया एपिसोड में अनीश भगत से बातचीत के दौरान काजल ने अपनी निजी जिंदगी के एक बेहद मुश्किल रिश्ते को लेकर चौंकाने वाले दावे किए। उन्होंने बिना नाम लिए बताया कि जिस शख्स से वह प्यार करती थीं, उसने उनके साथ मारपीट की थी। अभिनेत्री के मुताबिक, इस रिश्ते ने उन्हें शारीरिक ही नहीं, मानसिक तौर पर भी गहरा आघात दिया। काजल ने कहा कि वह संबंधित व्यक्ति का नाम सार्वजनिक नहीं करना चाहती। उनका कहना था कि लोग अपने स्तर पर पहले ही अंदाजा लगा चुके हैं कि वह कौन था।

उन्होंने बताया कि उन्हें जमीन पर पटककर पीटा जाता था और लातें मारी जाती थीं। इतना ही नहीं, जमीन पर पड़े रहने के दौरान उनके बाल पकड़कर इतनी जोर से खींचे गए कि बाल टूटकर सामने वाले के हाथ में आ गए।अभिनेत्री ने बताया कि मारपीट खत्म होने के बाद जब उन्होंने अपने बालों को छुआ और टूटे हुए बाल हाथ में देखे, तो वह कांपने लगी थीं। उन्होंने कहा कि उस घटना की याद आज भी उन्हें विचलित करती है। काजल के अनुसार, इस रिश्ते के बाद उनके लिए किसी पर भरोसा करना मुश्किल हो गया।काजल इससे पहले ‘भोजपुरी बवाल’ में शुभंकर मिश्रा से बातचीत में भी अपने बचपन और परिवार की परेशानियों का जिक्र कर चुकी हैं। उन्होंने बताया था कि जब उनके पिता ने परिवार छोड़ा, तब वह 16 वर्ष की थी।

उनके मुताबिक, पिता उनकी मां के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट करते थे। उन्होंने यह भी दावा किया था कि शराब की लत के बाद परिवार की मुश्किलें और बढ़ गई थीं।काजल ने अपनी मां के साथ हुई एक घटना को याद करते हुए बताया था कि उनके पिता ने उन्हें इतनी जोर से लात मारी थी कि वह दीवार से जा टकराई। अभिनेत्री ने कहा था कि उनकी मां की इसमें कोई गलती नहीं थी।आर्थिक संकट के बीच काजल को कम उम्र में करियर शुरू करना पड़ा। उन्होंने बताया था कि परिवार की परिस्थितियां संभालने के लिए उन्होंने काम शुरू किया और अपने पिता से वापस लौटने की गुहार भी लगाई, लेकिन वह नहीं लौटे। काजल के अनुसार, उन्हें लगता था कि सफलता मिलने पर वह अपनी मां को उन मुश्किल हालात से बाहर निकाल पाएंगी। ‘राइज एंड फॉल 2’ में सामने आई काजल की यह कहानी उनके जीवन के उन कठिन अनुभवों की झलक देती है, जिन पर वह पहले भी सार्वजनिक बातचीत में चर्चा कर चुकी हैं। हालांकि, हालिया बातचीत में उन्होंने कथित मारपीट करने वाले व्यक्ति की पहचान उजागर नहीं की।

Releated Posts

रियलिटी शो में काजल राघवानी का बड़ा खुलासा: बोली- आज भी खेसारी मेरे दिल में, वापस पाना चाहती हूँ

नई दिल्ली, 27 सितम्बर (अशोक “अश्क”) भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अदाकारा काजल राघवानी ने रियलिटी शो ‘राइज एंड…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 27, 2026

बाढ़ के बीच लोगों के बीच पहुंची अक्षरा सिंह: राहत सामग्री बांटकर बोलीं- बिहार की बेटी हूँ, मदद करना चाहती हूं

पटना, 16 सितम्बर (पटना डेस्क) बिहार में बाढ़ का संकट लगातार कई इलाकों को प्रभावित कर रहा है।…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 16, 2026

आम्रपाली का डबल धमाका, बिग बॉस में मौजूदगी और रोजा के फर्स्ट लुक ने बढ़ाई दर्शकों की धड़कन

पटना, 15 सितम्बर (पटना डेस्क) भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री आम्रपाली दुबे इन दिनों दोहरी वजह से सुर्खियों…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 15, 2026

भोजपुरी इंडस्ट्री में फिर मचा घमासान, काजल के आरोपों पर अंजना सिंह का तंज—अपने रिश्ते खुद संभालो

पटना, 26 अगस्त (पटना डेस्क) वेब रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ के प्रीमियर के बाद भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में…

ByByअशोक अश्क अगस्त 26, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top