• Home
  • रेलवे
  • दानापुर मंडल में 10 रेलकर्मियों को भावभीनी विदाई, समापक भुगतान के साथ मिला सुरक्षित भविष्य का संदेश
Image

दानापुर मंडल में 10 रेलकर्मियों को भावभीनी विदाई, समापक भुगतान के साथ मिला सुरक्षित भविष्य का संदेश

बक्सर, 30 सितम्बर (विक्रांत) रेल सेवा में वर्षों तक योगदान देने के बाद सितंबर 2026 में सेवानिवृत्त हुए 10 रेलकर्मियों को बुधवार को भावभीनी विदाई दी गई। दानापुर मंडल के सभागार में आयोजित समापक भुगतान समारोह में मंडल रेल प्रबंधक दानापुर विनोद कुमार ने सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को अंगवस्त्र एवं समापक भुगतान से संबंधित दस्तावेज प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी अतुल कुमार ने की। उन्होंने समारोह में समापक भुगतान से संबंधित विस्तृत विवरण प्रस्तुत करते हुए सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मिलने वाले लाभों और आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी दी।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक विनोद कुमार ने सेवानिवृत्त रेलकर्मियों के सुखद, स्वस्थ एवं समृद्ध भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाली समापक भुगतान की राशि का निवेश सोच-समझकर और सुरक्षित स्थानों पर करना चाहिए। उन्होंने कर्मचारियों को असुरक्षित जगहों पर धन निवेश करने से बचने की सलाह दी। साथ ही स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने और नियमित रूप से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने पर जोर दिया।

समारोह के दौरान सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के लिए विशेष जानकारी भी दी गई। एक्युप्रेशर एवं आयुर्वेदिक चिकित्सकों ने दैनिक जीवन में स्वास्थ्य बनाए रखने, शरीर को सक्रिय रखने तथा बेहतर जीवनशैली अपनाने के विभिन्न उपायों के बारे में विस्तार से बताया।कार्यक्रम के दौरान वर्षों तक रेल सेवा देने वाले कर्मचारियों के योगदान को याद किया गया। समापक भुगतान के साथ सम्मानजनक विदाई पाकर सेवानिवृत्त रेलकर्मी भावुक नजर आए। अधिकारियों ने उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

समारोह में दानापुर मंडल के विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा ईसीआरईयू, एआईओबीसीआरई तथा एससी/एसटी एसोसिएशन के प्रतिनिधिगण भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के प्रति रेलवे प्रशासन के सम्मान और संवेदनशीलता को प्रदर्शित किया।

Releated Posts

रेलवे स्टेशनों पर अब नहीं दिखेंगे पान-गुटखे के लाल दाग, दानापुर मंडल ने छेड़ा नो रेड एंड येलो स्पॉट अभियान

बक्सर, 11 अक्टूबर (विक्रांत) रेलवे परिसरों को पान-गुटखे की पीक और मूत्र के पीले दाग से मुक्त करने…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 11, 2026

नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं की राह आसान, मैहर स्टेशन पर 10 ट्रेनों का 5 मिनट अतिरिक्त ठहराव

बक्सर, 09 अक्टूबर (विक्रांत) नवरात्रि मेला के दौरान मैहर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

रामदयालु स्टेशन की बदलेगी तस्वीर: छह रेल लाइनों संग बनेगा नया प्लेटफार्म, 21.5 एकड़ जमीन की तलाश तेज

मुजफ्फरपुर, 07 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) मुजफ्फरपुर जंक्शन के बाद अब रामदयालु स्टेशन के विकास की तैयारी तेज हो…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 7, 2026

समस्तीपुर रेल मंडल में स्वच्छता का शंखनाद, प्रभात फेरी से गूंजा सफाई का संदेश

समस्तीपुर, 2 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) स्वच्छता को जन-जन की जिम्मेदारी बनाने के उद्देश्य से पूर्व मध्य रेल के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 2, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top