• Home
  • विशेष रिपोर्ट
  • चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित, लखनऊ में मिला सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस
Image

चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह सम्मानित, लखनऊ में मिला सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस

सलखनऊ, 27 सितंबर (सहयोगी संवाददाता विक्रांत) समाज सेवा और चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए नामचीन चिकित्सक डॉ. राकेश कुमार सिंह उर्फ डॉ. आर.के. सिंह को लखनऊ में आयोजित विशेष समारोह में ‘सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस’ से सम्मानित किया गया। शनिवार, 26 सितंबर की देर शाम लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में चिकित्सा और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही।

समारोह में रूस के रेतेनलेव विश्वविद्यालय, साइबेरिया के वैज्ञानिक एवं हेल्थ डिजीटल केअर सर्विसेज प्रा. लि. के निदेशक डॉ. निश्चल कुमार, महावीर कैंसर संस्थान एवं शोध केंद्र के वरीय वैज्ञानिक डॉ. अरुण कुमार तथा नई दिल्ली के डिजीटल हेल्थ केअर एआई सेक्टर की विशेषज्ञ डॉ. सृष्टि सिंह ने डॉ. राकेश कुमार सिंह को प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र एवं सम्मान-पत्र भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर महावीर कैंसर संस्थान एवं शोध केंद्र के वैज्ञानिक ने डॉ. सिंह को लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज का प्रेसीडेंट बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. राकेश कुमार सिंह ने स्वास्थ्य क्षेत्र के वैज्ञानिकों की टीम के प्रति आभार जताते हुए कहा कि ‘सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस’ प्राप्त होना उनके लिए गर्व की अनुभूति है। समारोह का संचालन लखनऊ क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. पुनीत रैडक्लिफ ने किया।

कार्यक्रम में लखनऊ क्रिश्चियन डिग्री कॉलेज की प्राचार्या डॉ. ईशा लाल, चीफ प्रॉक्टर डॉ. ऋषी कुमार मिश्रा, केंद्रीय पुस्तकालय के प्रभारी डॉ. आरकस डेविड, शिक्षिका सोनी कुमारी, विवेक जॉन, संजय सिंह, मोहित स्टीफेन सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

इसके अलावा सेंटीनियल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संजय सिंह तथा क्रिश्चियन कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन के प्रधानाचार्य सावंत स्मिथ समेत लखनऊ क्रिश्चियन डिग्री कॉलेज एवं लखनऊ क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के शिक्षकगण भी समारोह में उपस्थित रहे। सम्मान समारोह के दौरान डॉ. आर.के. सिंह के चिकित्सा एवं सामाजिक क्षेत्र में योगदान की सराहना की गई।

Releated Posts

गरीबी को मात देकर कृष्णा ने खड़ी की थैला फैक्ट्री, डेढ़ दर्जन लोगों को दिया रोजगार

पटना, 13, अक्टूबर (पटना डेस्क) कभी दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष करने वाली अलौली की कृष्णा…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

सीमित साधनों से बड़ा मुकाम, करना गांव की बेटी हेमलता ने ICAR पीजी परीक्षा में हासिल की ऑल इंडिया 24वीं रैंक

पटना, 02 अक्टूबर (पटना डेस्क) मेहनत, लगन और मजबूत हौसले के दम पर नगर पंचायत परबत्ता के करना…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 2, 2026

ममतामयी माता ज्योति धारी के निधन से शोक की लहर, मेथोडिस्ट अस्पताल परिवार ने जताया दुख

बक्सर, 29 सितंबर (विक्रांत) ममतामयी माता ज्योति धारी के निधन से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 29, 2026

हुनर को मिला सहारा तो बदली जिंदगी, सिलाई मशीन ने माधुरी देवी को बनाया आत्मनिर्भर

बक्सर, 29 सितम्बर (विक्रांत) डुमरांव प्रखंड के मठिला गांव की माधुरी देवी की कहानी ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 29, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top