• Home
  • Crime
  • गली के विवाद में खूनी तांडव: सास की मौत, बहू का गर्भपात, एनएच-80 पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा
Image

गली के विवाद में खूनी तांडव: सास की मौत, बहू का गर्भपात, एनएच-80 पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

पटना, 27 सितम्बर (अविनाश कुमार) पटना जिले की सीमा से सटे बाहापुर गांव में गली के विवाद ने शनिवार रात हिंसक रूप ले लिया। कथित हमले में गंभीर रूप से घायल 65 वर्षीय शांति देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल उनकी बहू आरती देवी का रविवार सुबह इलाज के दौरान गर्भपात हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा और लोगों ने पटना-भागलपुर एनएच-80 को जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। बताया जाता है कि शनिवार रात गली के विवाद को लेकर मखोरन महतो और उसके पुत्र सोनू महतो ने स्वजन के साथ मिलकर रामरूप मिस्त्री के घर पर कथित तौर पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धारदार हथियार से किए गए हमले में परिवार के आठ लोग घायल हो गए।

इनमें शांति देवी, उनके पुत्र विपुल कुमार, उनकी पत्नी आरती देवी, महेश मिस्त्री, उनकी पत्नी फूलो देवी, रौशन कुमार और मधु देवी समेत अन्य शामिल हैं।घटना की सूचना मिलते ही पचमहला पुलिस और ग्रामीणों ने घायलों को बड़हिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान शांति देवी की मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल आरती देवी का लखीसराय में इलाज चल रहा था, जहां रविवार सुबह उनका गर्भपात हो गया।शांति देवी की मौत और आरती देवी के गर्भपात की खबर फैलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।

प्रदर्शनकारी वरीय अधिकारियों को मौके पर बुलाने और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। स्थिति को देखते हुए पचमहला और मरांची थानों की पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर कैंप कर रही है। पुलिस की मौजूदगी में स्थिति फिलहाल नियंत्रण में बताई जा रही है।

Releated Posts

नालंदा में शराब माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार: तीन महिलाओं समेत सात गिरफ्तार, 500 लीटर कच्चा माल नष्ट

नालंदा, 13 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

नाले के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से डुमरांव में मचा हड़कंप

बक्सर, 10 अक्टूबर (विक्रांत) बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र के सम्हार गांव के समीप नाले के पास…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 10, 2026

दुर्गा पूजा से पहले बख्तियापुर में पुलिस का बड़ा एक्शन, 250 लोगों पर 107 की कार्रवाई से मचा हड़कंप

सहरसा, 09 अक्टूबर (कृष्णा) दुर्गा पूजा को लेकर बख्तियापुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पूजा के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

64.93% ज्यादा संपत्ति का आरोप: इंजीनियर के आलीशान फ्लैट पर EOU का धावा, पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

मुजफ्फरपुर, 08 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू)…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 8, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top