• Home
  • रेलवे
  • रेलवे में 35 हजार से ज्यादा नौकरियों का रास्ता साफ, अक्टूबर से भर्ती का बड़ा धमाका
Image

रेलवे में 35 हजार से ज्यादा नौकरियों का रास्ता साफ, अक्टूबर से भर्ती का बड़ा धमाका

नई दिल्ली, 26 सितम्बर (अशोक “अश्क”) भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) विभिन्न संवर्गों में 35,465 से अधिक पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहा है। अक्टूबर से दिसंबर के बीच अलग-अलग पदों के लिए आधिकारिक अधिसूचनाएं जारी होने की संभावना है। इनमें एनटीपीसी, ग्रुप-डी और मिनिस्ट्रियल एवं आइसोलेटेड कैटेगरी के पद शामिल हैं। अक्टूबर में एनटीपीसी के दो विज्ञापनभर्ती अभियान की शुरुआत अक्टूबर के पहले पखवाड़े में होने की संभावना है।

एनटीपीसी ग्रेजुएट (06/2026) के तहत 3,477 पद प्रस्तावित हैं। इसका विज्ञापन 6 या 7 अक्टूबर के आसपास जारी होने की संभावना बताई जा रही है। इसके लिए स्नातक डिग्री जरूरी होगी।वहीं, एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट (07/2026) के तहत 1,688 पदों पर भर्ती प्रस्तावित है। 12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए इसका विज्ञापन 13 या 14 अक्टूबर के आसपास आने की संभावना है।ग्रुप-डी में 30 हजार पदनवंबर-दिसंबर में लेवल-1 ग्रुप-डी (09/2026) के करीब 30 हजार पदों पर भर्ती प्रस्तावित है। न्यूनतम योग्यता 10वीं पास या संबंधित ट्रेड में आईटीआई हो सकती है। इसके अलावा मिनिस्ट्रियल एवं आइसोलेटेड कैटेगरी (08/2026) में 300 से अधिक पदों पर भर्ती का प्रस्ताव है।

उम्र और चयन प्रक्रियासामान्य वर्ग के लिए आयु सीमा पद के अनुसार 18 से 30-33 वर्ष तक हो सकती है। आरक्षण नियमों के तहत पात्र वर्गों को आयु में नियमानुसार छूट मिलेगी।चयन में कंप्यूटर आधारित परीक्षा, पदवार दूसरी परीक्षा, टाइपिंग या कौशल परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण शामिल हो सकते हैं।आरपीएफ में सब-इंस्पेक्टर और कांस्टेबल भर्ती की स्थिति फिलहाल स्पष्ट नहीं है। अभ्यर्थियों को आधिकारिक अधिसूचना का इंतजार करना चाहिए। आवेदन शुरू होने के बाद आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों के जरिए ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी।

Releated Posts

रेलवे स्टेशनों पर अब नहीं दिखेंगे पान-गुटखे के लाल दाग, दानापुर मंडल ने छेड़ा नो रेड एंड येलो स्पॉट अभियान

बक्सर, 11 अक्टूबर (विक्रांत) रेलवे परिसरों को पान-गुटखे की पीक और मूत्र के पीले दाग से मुक्त करने…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 11, 2026

नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं की राह आसान, मैहर स्टेशन पर 10 ट्रेनों का 5 मिनट अतिरिक्त ठहराव

बक्सर, 09 अक्टूबर (विक्रांत) नवरात्रि मेला के दौरान मैहर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

रामदयालु स्टेशन की बदलेगी तस्वीर: छह रेल लाइनों संग बनेगा नया प्लेटफार्म, 21.5 एकड़ जमीन की तलाश तेज

मुजफ्फरपुर, 07 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) मुजफ्फरपुर जंक्शन के बाद अब रामदयालु स्टेशन के विकास की तैयारी तेज हो…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 7, 2026

समस्तीपुर रेल मंडल में स्वच्छता का शंखनाद, प्रभात फेरी से गूंजा सफाई का संदेश

समस्तीपुर, 2 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) स्वच्छता को जन-जन की जिम्मेदारी बनाने के उद्देश्य से पूर्व मध्य रेल के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 2, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top