• Home
  • मौसम
  • बिहार में बारिश का कहर: 36 घंटे से बरस रहे बादल, समस्तीपुर में 3 छात्राओं की मौत, कोसी के बढ़ते जलस्तर से अलर्ट
Image

बिहार में बारिश का कहर: 36 घंटे से बरस रहे बादल, समस्तीपुर में 3 छात्राओं की मौत, कोसी के बढ़ते जलस्तर से अलर्ट

पटना, 25 सितम्बर (अविनाश कुमार) बिहार में पिछले 36 घंटे से रुक-रुककर हो रही बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। पटना समेत कई जिलों में तापमान में गिरावट से मौसम सुहाना हो गया है, लेकिन जलजमाव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पटना में ठंडक का असर इतना है कि लोग पंखे चलाने से परहेज कर रहे हैं और रात में चादर ओढ़कर सोना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। इसके बाद अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। 25 सितंबर को पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी बिहार के कई जिलों में अधिकांश स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है।

पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद में कई जगह बारिश हो सकती है। मध्य बिहार में अनेक स्थानों तथा उत्तर-पूर्वी बिहार में कुछ स्थानों पर बारिश का पूर्वानुमान है। समस्तीपुर में गुरुवार को बारिश और आंधी के दौरान स्कूल परिसर में बरगद का सूखा पेड़ गिर गया। हादसे में तीन छात्राओं की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सपना कुमारी (10), पायल कुमारी (11) और गुलनाज खातून (10) के रूप में हुई है। बांका में दीवार गिरने से एक महिला की भी मौत हुई है। नेपाल में लगातार हो रही बारिश के कारण कोसी नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। सुपौल, सहरसा और मधेपुरा में लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है।

आज छह लाख क्यूसेक तक पानी डिस्चार्ज होने की आशंका है। जल संसाधन विभाग ने अधिकारियों और कर्मचारियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। पिछले 24 घंटे में खगड़िया में सर्वाधिक 74 मिमी बारिश दर्ज की गई। कुरसेला में 67.8, कटोरिया में 63.4, पटना के होसवारी में 62.8, संग्रामपुर में 62.2 और हरनौत में 62 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। इसके अलावा कई अन्य जिलों में भी 50 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई।

Releated Posts

बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज 19 जिलों में बारिश का अलर्ट: 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा, वज्रपात का भी खतरा

पटना, 4 सितंबर (अविनाश कुमार) बिहार में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। राज्य के…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 4, 2026

तपिश से तड़पा बिहार: अब चार दिन बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश और वज्रपात का अलर्ट

समस्तीपुर, 19 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से बेहाल उत्तर बिहार के लोगों के…

ByByअशोक अश्क अगस्त 19, 2026

बिहार में बारिश का डबल अटैक: 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, पटना समेत 10 जिलों के लिए चेतावनी, वज्रपात-तेज हवा का खतरा

पटना, 18 अगस्त (अविनाश कुमार) सावन की तीसरी सोमवारी पर हुई झमाझम बारिश के बाद बिहार में मानसून…

ByByअशोक अश्क अगस्त 18, 2026

बिहार में मौसम का डबल अलर्ट: 19 जिलों में वज्रपात की चेतावनी, 9 जिलों में भारी बारिश के आसार

पटना, 08 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम…

ByByअशोक अश्क अगस्त 8, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top