• Home
  • विशेष रिपोर्ट
  • समाज सेवा और चिकित्सा में योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह होंगे सम्मानित: लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज में 26 सितंबर को होगा समारोह, सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस से नवाजा जाएगा
Image

समाज सेवा और चिकित्सा में योगदान पर डॉ. आर.के. सिंह होंगे सम्मानित: लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज में 26 सितंबर को होगा समारोह, सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस से नवाजा जाएगा

लखनऊ, 24 सितंबर (सहयोगी संवाददाता विक्रांत) समाज सेवा और चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. आर.के. सिंह को आगामी 26 सितंबर को ‘सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस’ से सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज के सभागार में आयोजित होगा। कार्यक्रम को लेकर चिकित्सा और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में उत्साह है। समारोह का आयोजन बिहार के चिकित्सा संस्थान डिजिटल हेल्थ केयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, वैशाली के निदेशक डॉ. निश्चल तथा महावीर कैंसर अनुसंधान एवं शोध केंद्र, पटना के वरीय विज्ञानी डॉ. अरुण कुमार के नेतृत्व में किया जा रहा है।

आयोजकों के अनुसार, डॉ. सिंह को चिकित्सा सेवाओं के साथ समाजहित में किए गए उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।सम्मान समारोह में नई दिल्ली की वैज्ञानिक एवं जीईएनआई (एआई) परिवार की सदस्य श्रीमती सृष्टि सिंह, निर्मल कुमार, जीईएनआई (एआई) एसआर इंस्टीट्यूशन, लखनऊ के निदेशक कौशल रघुवंशी, बिहार के वरिष्ठ पत्रकार अरुण कुमार विक्रांत तथा वाराणसी के फोटोग्राफर राजेश कुमार रावत सहित कई प्रबुद्ध लोग शामिल होंगे।

आयोजकों ने बताया कि समारोह का उद्देश्य चिकित्सा सेवा और समाज कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को प्रोत्साहित करना है। डॉ. आर.के. सिंह के योगदान को रेखांकित करते हुए उन्हें सम्मानित किया जाएगा।कार्यक्रम में चिकित्सा, विज्ञान, सामाजिक सेवा और पत्रकारिता से जुड़े प्रतिनिधियों की उपस्थिति रहेगी।

आयोजकों के अनुसार, ऐसे सम्मान से समाजसेवा और जनकल्याण के कार्यों को प्रोत्साहन मिलता है तथा युवाओं को मानवता और सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

Releated Posts

चिकित्सा के बाद शिक्षा जगत में नई जिम्मेदारी, डॉ. आर.के. सिंह बने लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज के प्रेसीडेंट

लखनऊ, 22 सितंबर (सहयोगी संवाददाता विक्रांत) सेवा और चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने वाले मेथोडिस्ट अस्पताल…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 22, 2026

सेवा की विरासत से चिकित्सा के शिखर तक का सफर, डॉ. आरके सिंह की जिंदगी बनी प्रेरणा की मिसाल

बक्सर, 20 सितम्बर (विक्रांत) सेवा की विरासत, चिकित्सा के प्रति समर्पण और जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशीलता ने डॉ.…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 20, 2026

शराबी पति की मारपीट से टूटा रिश्ता, सखी वन स्टॉप सेंटर ने 4 महीने बाद फिर बसाया घर

बक्सर, 20 सितम्बर (विक्रांत) महिला हेल्पलाइन से शुरू हुई पहल, काउंसलिंग और जनप्रतिनिधि के सहयोग से हुआ सम्मानजनक…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 20, 2026

डुमरांव में धूमधाम से मनी डॉ. रतनप्पा की जयंती, सैकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

बक्सर, 16 सितंबर (विक्रांत) डुमरांव के महरौरा रोड मोड़ पर मंगलवार को बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति की…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 16, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top