• Home
  • मौसम
  • बिहार में बारिश का डबल अटैक: 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, पटना समेत 10 जिलों के लिए चेतावनी, वज्रपात-तेज हवा का खतरा
Image

बिहार में बारिश का डबल अटैक: 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, पटना समेत 10 जिलों के लिए चेतावनी, वज्रपात-तेज हवा का खतरा

पटना, 18 अगस्त (अविनाश कुमार) सावन की तीसरी सोमवारी पर हुई झमाझम बारिश के बाद बिहार में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने मंगलवार को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश, तेज हवा और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है। राजधानी पटना समेत 10 जिलों के लिए विशेष चेतावनी जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की गई है। मौसम विभाग के अनुसार 19 अगस्त तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।मौसम विभाग ने बक्सर, जहानाबाद, नवादा, रोहतास, औरंगाबाद तथा गया जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं सीवान, वैशाली और सारण समेत अन्य संवेदनशील जिलों के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है।

मानसून ट्रफ के पटना के आसपास से गुजरने के कारण राजधानी और आसपास के इलाकों में मध्यम से भारी वर्षा की संभावना बनी हुई है।बारिश के साथ उत्तर-पश्चिम बिहार के कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने गरज-चमक और वज्रपात की आशंका को देखते हुए लोगों को खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है। किसानों से भी खेतों में काम करते समय विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है।सोमवार को पटना में करीब आधे घंटे तक हुई तेज बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। शाम तक रुक-रुककर बारिश होती रही। पटना एयरपोर्ट क्षेत्र में नौ मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जबकि शहर के कई हिस्सों में 20 से 22 मिलीमीटर तक बारिश होने का अनुमान है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि बारिश के बीच धूप निकलने पर उमस फिर बढ़ सकती है।

राज्य में सबसे अधिक 88.2 मिलीमीटर वर्षा सीवान के रघुनाथपुर में दर्ज की गई। इसके अलावा बक्सर के ब्रह्मपुर, कैमूर के चैनपुर, अधवारा, सीवान के सिसवन और पश्चिम चंपारण के योगापट्टी में भी अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई। प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। मौसम विभाग ने लोगों से मौसम संबंधी ताजा अपडेट पर नजर रखने और प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा सलाह का पालन करने की अपील की है।

Releated Posts

बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 18 जिलों में येलो अलर्ट, 50 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, वज्रपात का भी खतरा

पटना, 09 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार में शुक्रवार को मौसम का मिजाज अचानक बिगड़ने वाला है। राज्य के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

बिहार में मानसून की विदाई के बाद बदला मौसम का मिजाज: दिन में धूप तो सुबह-रात गुलाबी ठंड, 9 अक्टूबर तक बारिश-आंधी का अलर्ट

पटना, 06 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार से मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज तेजी से…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 6, 2026

बिहार में मानसून की विदाई के बाद बदला मौसम का मिजाज: दिन में तपिश, सुबह-रात गुलाबी ठंड, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

पटना, 05 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार से मानसून की विदाई के साथ ही मौसम ने करवट लेना शुरू…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 5, 2026

बिहार में बारिश का कहर: 36 घंटे से बरस रहे बादल, समस्तीपुर में 3 छात्राओं की मौत, कोसी के बढ़ते जलस्तर से अलर्ट

पटना, 25 सितम्बर (अविनाश कुमार) बिहार में पिछले 36 घंटे से रुक-रुककर हो रही बारिश ने मौसम का…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 25, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top