• Home
  • Uncategorized
  • नशे के खिलाफ समस्तीपुर में गूंजा संकल्प: पीएम मोदी का युवाओं से आह्वान, नशामुक्त भारत ही विकसित भारत की मजबूत नींव

नशे के खिलाफ समस्तीपुर में गूंजा संकल्प: पीएम मोदी का युवाओं से आह्वान, नशामुक्त भारत ही विकसित भारत की मजबूत नींव

समस्तीपुर, 03 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान-2026’ के तहत रविवार को शहर स्थित आरएसबी इंटर विद्यालय में जिला स्तरीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों, स्काउट-गाइड, एनसीसी कैडेट्स एवं जिले के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधान पार्षद डॉ. तरुण कुमार, रोसड़ा विधायक वीरेंद्र पासवान, जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा तथा पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन का सीधा प्रसारण देखा और सुना। प्रधानमंत्री ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहकर स्वस्थ, अनुशासित और जागरूक जीवनशैली अपनाना समय की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि नशामुक्त, शिक्षित और सशक्त युवा ही विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने में सबसे बड़ी भूमिका निभाएंगे तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की मजबूत नींव रखेंगे। प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों, स्काउट-गाइड, एनसीसी कैडेट्स और छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से नशा मुक्ति की शपथ ली। सभी ने स्वयं नशे से दूर रहने के साथ समाज को भी नशामुक्त बनाने का संकल्प दोहराया। इससे पूर्व माई भारत की जिला युवा पदाधिकारी विजेता मजूमदार ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अतिथियों को पौधा भेंटकर सम्मानित किया।

जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने युवाओं से शिक्षा, खेल, कौशल विकास और राष्ट्र निर्माण में अपनी ऊर्जा लगाने का आह्वान करते हुए कहा कि नशामुक्त समाज केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि परिवार, विद्यालय, समाज और युवाओं की सामूहिक भागीदारी से ही संभव है। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक अनंत कुमार राय ने किया। मौके पर डीपीओ (एसएसए) शुभम कसौधन, सहायक निदेशक सह जिला युवा पदाधिकारी विजेता मजूमदार, प्रधानाध्यापक ललित घोष, संभाग प्रभारी हरिश्चंद्र राम, शिक्षक सुभीत कुमार सिंह, जिला संगठन आयुक्त चितरंजन कुमार राय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Releated Posts

डुमरांव को मिला नया डीएसपी, भाष्कर रंजन संभालेंगे कमान

बक्सर, 12 अक्टूबर (विक्रांत) डुमरांव अनुमंडल में लंबे समय से खाली चल रहे डीएसपी के पद पर आखिरकार…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 12, 2026

पटना में बक्सर का खेल धमाका: 80 पदकों पर कब्जा, 28 स्वर्ण से बढ़ाया जिले का गौरव

बक्सर, 08 अक्टूबर (विक्रांत) पटना में आयोजित स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 8, 2026

मुसहरी पर बुलडोजर के खिलाफ गरजा आक्रोश, 3 सितंबर को एसडीओ कार्यालय घेरने की तैयारी

समस्तीपुर, 02 सितम्बर (मोहम्मद जमशेद) मुसहर एवं अन्य दलित-गरीब बस्तियों पर बुलडोजर चलाने के विरोध तथा गरीब परिवारों…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 2, 2026

PK का शिक्षा मंत्री पर तंज, बोले- तेजस्वी को 10वीं पास करने की सलाह है तो अगली कैबिनेट में CM को भी दें सुझाव

पटना, 25 अगस्त (सहयोगी संवाददाता विक्रांत) छात्रों के प्रदर्शन और शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के बयान को लेकर…

ByByअशोक अश्क अगस्त 25, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top