• Home
  • खेल
  • समस्तीपुर के क्रिकेटरों को बड़ी सौगात: पटेल मैदान में आधुनिक पिच रोलर का उद्घाटन, अब राष्ट्रीय स्तर की तैयारी होगी आसान
Image

समस्तीपुर के क्रिकेटरों को बड़ी सौगात: पटेल मैदान में आधुनिक पिच रोलर का उद्घाटन, अब राष्ट्रीय स्तर की तैयारी होगी आसान

समस्तीपुर, 29 जुलाई (मोहम्मद जमशेद) जिले के क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए बुधवार का दिन यादगार बन गया। साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (SBPDCL) एवं जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में आधुनिक क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह सहित जिला प्रशासन एवं एसबीपीडीसीएल के अधिकारी मौजूद रहे। इस नई सुविधा से अब मैदान की पिचों का बेहतर रखरखाव संभव होगा और खिलाड़ियों को उच्च गुणवत्ता वाली अभ्यास सुविधाएं मिल सकेंगी। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने कहा कि जिले में खेल अवसंरचना को मजबूत करना प्रशासन की प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि आधुनिक खेल संसाधनों की उपलब्धता से स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और अभ्यास का अवसर मिलेगा, जिससे वे जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकेंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि यह पहल जिले में खेल संस्कृति को नई दिशा देगी। उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह ने कहा कि किसी भी खेल के विकास के लिए गुणवत्तापूर्ण संसाधनों की उपलब्धता बेहद आवश्यक है। क्रिकेट पिच रोलर मिलने से पटेल मैदान की पिचों का नियमित और वैज्ञानिक तरीके से रखरखाव किया जा सकेगा। इससे खिलाड़ियों को बेहतर खेल वातावरण मिलेगा और भविष्य में यहां जिला एवं राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिताओं के आयोजन का मार्ग भी आसान होगा।

कार्यक्रम के दौरान साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के अधिकारियों ने बताया कि कंपनी ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) कार्यक्रम के तहत खेल सुविधाओं के विकास के उद्देश्य से यह क्रिकेट पिच रोलर उपलब्ध कराया है। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी शिक्षा, खेल और जनकल्याण से जुड़े विकास कार्यों में कंपनी का सहयोग जारी रहेगा। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। उद्घाटन के बाद अतिथियों ने क्रिकेट मैदान और नए पिच रोलर का अवलोकन किया तथा खिलाड़ियों से संवाद कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। समारोह में जिला प्रशासन के पदाधिकारी, एसबीपीडीसीएल के अधिकारी, खिलाड़ी, खेल प्रेमी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Releated Posts

डुमरांव में कबड्डी का महासंग्राम: 32 टीमों के दमदार मुकाबलों से गूंजा मैदान, बनारस और कैमूर ने जीता स्टेट लेवल खिताब

बक्सर, 09 अगस्त (विक्रांत) डुमरांव की धरती पर आयोजित **मां डुमरेजीन स्टेट लेवल कबड्डी प्रतियोगिता खेल प्रेमियों के…

समस्तीपुर को मिली खेलों की नई उड़ान: जल्द खुलेगा अत्याधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, डीएम ने दिए फौरन संचालन के निर्देश

समस्तीपुर, 29 जुलाई (हर्षिता “अश्क”) जिले के खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। लंबे समय से प्रतीक्षित नवनिर्मित…

राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शानदार समापन: विजेताओं पर बरसी ट्रॉफियां, खिलाड़ियों के जोश ने जीता दिल

बक्सर, 24 जुलाई (विक्रांत) बिहार राज्य बैडमिंटन संघ के निर्देशानुसार जिला बैडमिंटन संघ, बक्सर के तत्वावधान में आयोजित…

बक्सर में बैडमिंटन का महासंग्राम शुरू: राज्य स्तरीय टूर्नामेंट का भव्य आगाज, पांच दिनों तक दिखेगा रोमांचक मुकाबलों का दम

बक्सर, 19 जुलाई (विक्रांत) बिहार के उभरते बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए बड़ा मंच तैयार हो गया है। बिहार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top