• Home
  • Uncategorized
  • डुमरांव में भारी वाहनों पर दिनभर रोक, बिगड़ी यातायात व्यवस्था पर एसडीएम का बड़ा एक्शन

डुमरांव में भारी वाहनों पर दिनभर रोक, बिगड़ी यातायात व्यवस्था पर एसडीएम का बड़ा एक्शन

बक्सर, 25 जुलाई (विक्रांत) डुमरांव शहर में लगातार बिगड़ती यातायात व्यवस्था और विधि-व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) राजीव कुमार ने आदेश जारी कर डुमरांव शहरी क्षेत्र में सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों के परिचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। प्रशासन का कहना है कि इस निर्णय से शहर में जाम की समस्या कम होगी और आम लोगों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।

एसडीएम ने राष्ट्रीय राजमार्ग के डुमरांव स्टेशन रोड पर उभर आए बड़े-बड़े गड्ढों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को तत्काल मरम्मत कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि सड़क की बदहाल स्थिति दुर्घटनाओं को न्योता दे रही है, इसलिए शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। विधि-व्यवस्था के मुद्दे पर एसडीएम ने न्यायालय में वाद भी दायर कराया है। मामले की सुनवाई के लिए 11 अगस्त की तिथि निर्धारित की गई है।

इस संबंध में एनएच-120 गया पथ प्रमंडल के संबंधित अधिकारी को न्यायालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का आदेश दिया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई को शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Releated Posts

डुमरांव को मिला नया डीएसपी, भाष्कर रंजन संभालेंगे कमान

बक्सर, 12 अक्टूबर (विक्रांत) डुमरांव अनुमंडल में लंबे समय से खाली चल रहे डीएसपी के पद पर आखिरकार…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 12, 2026

पटना में बक्सर का खेल धमाका: 80 पदकों पर कब्जा, 28 स्वर्ण से बढ़ाया जिले का गौरव

बक्सर, 08 अक्टूबर (विक्रांत) पटना में आयोजित स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 8, 2026

मुसहरी पर बुलडोजर के खिलाफ गरजा आक्रोश, 3 सितंबर को एसडीओ कार्यालय घेरने की तैयारी

समस्तीपुर, 02 सितम्बर (मोहम्मद जमशेद) मुसहर एवं अन्य दलित-गरीब बस्तियों पर बुलडोजर चलाने के विरोध तथा गरीब परिवारों…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 2, 2026

PK का शिक्षा मंत्री पर तंज, बोले- तेजस्वी को 10वीं पास करने की सलाह है तो अगली कैबिनेट में CM को भी दें सुझाव

पटना, 25 अगस्त (सहयोगी संवाददाता विक्रांत) छात्रों के प्रदर्शन और शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के बयान को लेकर…

ByByअशोक अश्क अगस्त 25, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top