• Home
  • मौसम
  • बिहार में मौसम का यू-टर्न: 20 जिलों पर बारिश-वज्रपात का खतरा, तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट से बढ़ी चिंता
Image

बिहार में मौसम का यू-टर्न: 20 जिलों पर बारिश-वज्रपात का खतरा, तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट से बढ़ी चिंता

पटना, 06 जुलाई (अविनाश कुमार) बिहार में मानसून की लंबी बेरुखी के बाद मौसम ने अचानक करवट लेनी शुरू कर दी है। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुए नए निम्न वायुदाब क्षेत्र (लो प्रेशर एरिया) के प्रभाव से राज्य में बारिश की गतिविधियां तेज होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार को राजधानी पटना समेत 20 जिलों में तेज बारिश, आंधी, मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना जताते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। रविवार को पटना और आसपास के इलाकों में हुई हल्की बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को उमस से कुछ राहत मिली।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने इस सिस्टम से पुरवा हवा का प्रवाह मजबूत हुआ है, जिससे पूरे सप्ताह बिहार के कई हिस्सों में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। रविवार दोपहर राजधानी समेत कई जिलों में अचानक मौसम बदला और कुछ देर तक हुई बारिश ने मानसून की वापसी के संकेत दिए।मौसम विभाग ने औरंगाबाद, रोहतास और भभुआ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने और जलजमाव की स्थिति बनने की आशंका है। प्रशासन को सतर्क रहने तथा लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

इसके अलावा पटना, गया, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, अरवल, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, भागलपुर, बांका, मुंगेर, कटिहार, भोजपुर, बक्सर, भभुआ और रोहतास समेत 17 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में मेघ गर्जन, तेज हवा और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों से खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की गई है। हालांकि बारिश की यह संभावना राहत लेकर आई है, लेकिन अब तक सामान्य से करीब 55 प्रतिशत कम वर्षा ने राज्य में चिंता बढ़ा दी है। कई जिलों में सूखे जैसे हालात बनने लगे हैं और खेती-किसानी प्रभावित हुई है। ऐसे में मौसम विभाग को उम्मीद है कि बारिश का नया दौर किसानों के लिए संजीवनी साबित हो सकता है और मानसून की रफ्तार एक बार फिर पटरी पर लौट सकती है।

Releated Posts

बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 18 जिलों में येलो अलर्ट, 50 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, वज्रपात का भी खतरा

पटना, 09 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार में शुक्रवार को मौसम का मिजाज अचानक बिगड़ने वाला है। राज्य के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

बिहार में मानसून की विदाई के बाद बदला मौसम का मिजाज: दिन में धूप तो सुबह-रात गुलाबी ठंड, 9 अक्टूबर तक बारिश-आंधी का अलर्ट

पटना, 06 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार से मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज तेजी से…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 6, 2026

बिहार में मानसून की विदाई के बाद बदला मौसम का मिजाज: दिन में तपिश, सुबह-रात गुलाबी ठंड, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

पटना, 05 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार से मानसून की विदाई के साथ ही मौसम ने करवट लेना शुरू…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 5, 2026

बिहार में बारिश का कहर: 36 घंटे से बरस रहे बादल, समस्तीपुर में 3 छात्राओं की मौत, कोसी के बढ़ते जलस्तर से अलर्ट

पटना, 25 सितम्बर (अविनाश कुमार) बिहार में पिछले 36 घंटे से रुक-रुककर हो रही बारिश ने मौसम का…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 25, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top