• Home
  • मौसम
  • डबल अलर्ट से दहला बिहार: चार जिलों में ऑरेंज वार्निंग, 24 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश-बिजली को लेकर मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी
Image

डबल अलर्ट से दहला बिहार: चार जिलों में ऑरेंज वार्निंग, 24 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश-बिजली को लेकर मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी

पटना, 02 जुलाई (अविनाश कुमार) बिहार में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने गुरुवार को राज्य के लिए डबल अलर्ट जारी करते हुए कई जिलों में भारी बारिश, तेज आंधी और वज्रपात की चेतावनी दी है। पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने की अपील की है। इसके अलावा पूर्वी चंपारण, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई सहित 24 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, बादल छाए रहने और कहीं-कहीं तेज हवा चलने की संभावना व्यक्त की गई है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने जुलाई माह के मौसम का भी पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के अनुसार इस बार पूरे महीने बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी, लेकिन राज्य में सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना है। अनुमान है कि जुलाई में करीब 340.5 मिमी बारिश दर्ज हो सकती है। वहीं अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। यानी बारिश के बावजूद तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। राजधानी पटना में बुधवार को हुई बारिश के बाद भी लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिल सकी।

बारिश थमने के बाद वातावरण में नमी बढ़ने से लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार को भी पटना और आसपास के इलाकों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी तथा कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।मौसम विभाग ने किसानों, यात्रियों और आम नागरिकों से अपील की है कि मौसम संबंधी ताजा अपडेट पर नजर रखें। खराब मौसम के दौरान पेड़ों के नीचे शरण लेने से बचें, बिजली कड़कने पर सुरक्षित स्थान पर रहें और अनावश्यक यात्रा से परहेज करें। अगले कुछ दिनों तक बिहार में बारिश, तेज हवा और वज्रपात का दौर जारी रहने की संभावना है।

Releated Posts

तपिश से तड़पा बिहार: अब चार दिन बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश और वज्रपात का अलर्ट

समस्तीपुर, 19 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से बेहाल उत्तर बिहार के लोगों के…

बिहार में बारिश का डबल अटैक: 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, पटना समेत 10 जिलों के लिए चेतावनी, वज्रपात-तेज हवा का खतरा

पटना, 18 अगस्त (अविनाश कुमार) सावन की तीसरी सोमवारी पर हुई झमाझम बारिश के बाद बिहार में मानसून…

बिहार में मौसम का डबल अलर्ट: 19 जिलों में वज्रपात की चेतावनी, 9 जिलों में भारी बारिश के आसार

पटना, 08 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम…

बिहार में मानसून का जोरदार कमबैक: 17 जिलों में बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट

पटना, 05 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। लगातार बढ़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top